लखनऊ में पकड़ी गईं Thailand की 10 महिलाएं... संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी, अपार्टमेंट के मालिक पर भी एक्शन

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Mar, 2025 06:53 PM

10 women from thailand were caught in lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने 10 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं और बिना वैध दस्तावेजों के यहां रह रहीं थीं। लखनऊ के शक्ति...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने 10 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं और बिना वैध दस्तावेजों के यहां रह रहीं थीं। लखनऊ के शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में रह रहीं इन महिलाओं के साथ पुलिस ने मकान मालिक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। 

महिलाएं और मकान मालिक नहीं दे पाईं फ्लैट के दस्तावेज 
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी महिलाएं अवैध रूप से चिनहट के मल्हौर क्षेत्र में स्थित शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में रह रही हैं। जिसके बाद पुलिस की छापेमारी में छह अलग-अलग अपार्टमेंट्स् में 11 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में महिलाएं फ्लैट मिलने को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। केवल एक महिला के पास रेंट एग्रीमेंट था। जबकि बाकी महिलाएं दस्तावेज नहीं दे पाईं। पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह भी महिलाओं के रहने से संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाए। शक्ति सिंह किराए के समझौते, विदेशी नागरिकों के पंजीकरण से जुड़े ‘फॉर्म C’ (जो कि विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत आवश्यक होता है) और उनके ठहरने के उद्देश्य से जुड़े अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। 

मामले की जांच में जुटी लखनऊ पुलिस 
पुलिस ने इस मामले में अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह, एक अन्य व्यक्ति आर्चित और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि इन महिलाओं का भारत आने का उदेश्य क्या था और क्या वे किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त थीं। लखनऊ पुलिस का कहना है कि अब वे शहर में रह रहे विदेशी नागरिकों की सख्त निगरानी करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!