मुलायम ने फिर खेला मुस्लिम कार्ड, कहा-मुसलमान आज भी हैं सपा के साथ

Edited By ,Updated: 10 Sep, 2016 04:24 PM

mulayam singh yadav said the government will make landslide

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ से आज मुलायम संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुलायम संदेश यात्रा का समापन 20 सितम्बर को होगा।

लखनऊ(अनिल सैनी): उत्तर प्रदेश में विकास कार्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ से ‘मुलायम सन्देश यात्रा’ को निकाला गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए समाजवादी पार्टी को उनका सच्चा हितैषी होने का दावा किया है और चुनाव से पहले अयोध्या मामले को तूल पकड़ाने की भी कोशिश की है। मुलायम ने कहा कि बीजेपी ने मस्जिद गिरवा दी थी। इसके बाद मुसलमानों ने हमारी सरकार बनवाई। मुसलमान हमारे खि‍लाफ नहीं हैं। मुस्लिमों को हमने नहीं मरवाया फिर भी हमारे ऊपर मुकदमा लिखवा दिया गया। 
 
बीजेपी सरकार ने गिवाया मस्जिद 
मुलायम सिंह ने कहा, ‘‘मुसलमानों के दिलों में सपा पार्टी के प्रति इज्जत है वह दूसरे दलों में रहकर भी पार्टी के खिलाफ नहीं बोलता है। क्योंकि उन्हें विस्वास है कि सपा उनकी हितैषी है और जोखिम उठाया है। जब अयोध्या कांड हुआ था तो ये लोग मुसलमानों की क्या हालत करने जा रहे थे ये लोग। अगर उस वक्त नहीं गोली चलती, सुरक्षा बलों ने नहीं गोली चलाई होती तो पता नहीं क्या होता। सुरक्षा बलों ने गोली चलाया और हमारे खिलाफ केस कर दिया गया। हमने मरवाए नहीं जिन सुरक्षाबलों की जिम्मेदारी थी कि कानून कोई तोडऩे न पाए। जिन्होंने कानून तोड़ा और मस्जिद गिराने की कोशिश की उनके खिलाफ कार्रवाई की। उसके बाद बीजेपी सरकार आई उसने मस्जिद गिरवा दिया। मस्जिद गिरवाने के बाद नारा भी दिया। बीजेपी से गुस्सा होकर ही मुसलमानों ने सपा की सरकार बनाई। उस दौरान 70 प्रतिशत मुसलमानों ने उन्हें वोट दिया। आज भी सभी मुसलमान समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं।’’
 
महिलाओं और मुसलमानों को पार्टी से जोडऩे का दिया संदेश 
मुलायम सन्देश यात्रा को रवाना करने से पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं और मुसलमानों को पार्टी से ज्यादा जोडऩा है। मुसलमान हमारे खिलाफ नहीं हैं दूसरी पार्टी के मुस्लिम लीडर भी खिलाफ नहीं बोलते। हमने अयोध्या में किसी को मरवाया नहीं, फि‍र भी हमारे खिलाफ मुकदमा लिखा दिया गया। मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़े हैं। हमने भर्तियां की हैं और सबसे ज्यादा युवाओं को रोजगार भी दिया है। अब हर थाने में 2 से 4 सिपाही मुस्लिमों के हैं। अगर किसी जिला में नहीं है तो हमें लेटर लिखो और अखिलेश यादव को लिखो हम निस्तारण करेंगे। मुसलमानों के पास पहनने को कपड़े नहीं थे। आज विश्व में चिकन के कपड़े मशहूर हैं, जिन्हें लखनऊ के मुसलमानों ने बनाया। आज नौजवान संकल्प करके जाएगा कि फिर सपा की सरकार बनेगी। अभी नौजवानों को पूरी नौकरी नहीं मिली है।  अबकी बार सरकार बनेगी तो कुछ न कुछ रोजगार देंगे। किसी नौजवान का हाथ नहीं खाली होगा।
 
महिलाओं को भी आगे आने की जरूरत 
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि युवाओं के साथ महिलाओं को भी आगे आने की जरूरत है। हमारे साथ लड़कियां कम हैं, क्योंकि आप लोग लड़कियों को बढ़ावा नहीं देते, इज्जत नहीं करते। आज महिलायें 50 हैं जोकि 500 होनी चाहिए। आप लोगों को सपा का घोषणा पत्र पढऩा चाहिए, लेकिन नहीं पढ़ते। मुलायम ने कहा कि इस यात्रा के नि‍कलने के बाद सभी यात्राएं पीछे छूट जाएंगी। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर पूछा कि‍ यूपी की सरकार कैसी चल रही है। हमने वहां बताया कि‍ यूपी की सरकार अच्‍छी चल रही है। पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में जो वादे कि‍ए गए थे वो दो साल पहले ही पूरे हो गए। उसके बाद अच्‍छे काम कि‍ए गए। यात्रा नि‍कलेगी तो वि‍रोधी देखते रह जाएंगे। इस बार का चुनाव महत्‍वपूर्ण है।
 
इस बार ज्यादा बहुमत से जीतेंगे चुनाव-अखिलेश 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव में थोड़ा पीछे रह गई है, लेकिन जब हमारे नौजवान निकलेंगे तो सभी पार्टियां पीछे निकल जाएंगी। सभी पार्टियां चुनाव में उतार गई हैं। अखि‍लेश ने कार्यकर्ताओं से कहा आप लोगों को सिर्फ 5 महीने मेहनत करनी है और 5 साल सरकार में रहना है। अखिलेश ने इस बार ज्यादा बहुमत से चुनाव जीतने का दावा किया है। 
 
 
स्मार्ट फोन की बात पर विरोधी दलों में मची खलबली
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए राहुल की रैली पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों की यात्रा कितने दिन चलेगी यह सब जानते हैं। अब एक और यात्रा निकलेगी, जिसमें हम सीधे जनता से वोट मांगेंगे। अच्छे दिन वाले सिर्फ बात करते हैं, विकास सिर्फ हमने किया। पीएम के इलाके में हम ही मेट्रो बनाएंगे। साड़ी की जगह हमने समाजवादी पेंशन दी। हमने स्मार्ट फोन की बात की है, जिससे विरोधी दलों में खलबली मची है। विकास का कोई और रास्ता है तो विपक्ष पेश करे। अखिलेश ने राजनाथ पर भी हमला बोला उन्होंने कहा की पहले गृहमंत्री के क्षेत्र में मेट्रो चलने जा रही है अब मोदी के क्षेत्र की बारी है। वहां पर भी समाजवादी मेट्रो दौड़ाएंगे। महिलाओं ने सपा सुप्रीमो की सलाह को मानते हुए कहा है कि प्रदेश के युवाओं के साथ समाजवादी महिलायें भी चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी और एक बार फिर सत्ता समाजवादियों की होगी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!