CM Yogi ने मां पाटेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, UP की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भरेंगे जोश

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Jul, 2026 01:24 PM

yogi paid obeisance to goddess pateshwari devi

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुप्त नवरात्रि के अवसर पर यहां देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। योगी आज सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे और मां का दर्शन-पूजन किया ...

बलरामपुर : गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुप्त नवरात्रि के अवसर पर यहां देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। योगी आज सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे और मां का दर्शन-पूजन किया। बाद में योगी ने मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया और दुलार किया। 

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और बच्चों से बातचीत कर उन्हें टॉफी और चाकलेट दीं। बलरामपुर के बाद मुख्यमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां तारामंडल स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 892 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। 

यह भी पढ़ें : हैवानियत की हद! 3 महीने की Pregnant महिला के पेट पर कई बार मारी लात, Ab*rtion... अजन्मे बच्चे की दर्दनाक मौ'त ने सभी को झकझोरा 

Bhadohi News : भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बुजुर्ग ससुर को हमले में बचाने की कोशिश कर रही तीन महीने की गर्भवती महिला के पेट पर पैर से प्रहार करने के कारण उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के भमौरा गांव में पुलिस के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के भमौरा गांव में 12 जुलाई को पुराने विवाद को लेकर चार लोगों ने एक बुजुर्ग पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें बचाने पहुंची उनकी तीन माह की गर्भवती पुत्रवधू निशा देवी (20) भी हमले की शिकार हो गई ... पढ़ें पूरी खबर...
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!