इंडस्ट्री ने खोया बड़ा सितारा, इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, Cannes में लहराया परचम; International फिल्म जगत में शोक की लहर

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Jul, 2026 06:59 PM

olivera katarina death

सर्बिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ओलिवेरा कटरीना (Olivera Katarina) का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपने अभिनय और मधुर गायकी से दशकों तक दर्शकों का दिल जीतने वाली ओलिवेरा के निधन से अंतरराष्ट्रीय फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर है ...

Olivera Katarina Death : सर्बिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ओलिवेरा कटरीना (Olivera Katarina) का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपने अभिनय और मधुर गायकी से दशकों तक दर्शकों का दिल जीतने वाली ओलिवेरा के निधन से अंतरराष्ट्रीय फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर सर्बिया के राष्ट्रपति समेत कई प्रमुख हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

'आई ईवन मेट हैप्पी जिप्सीज' से मिली वैश्विक पहचान
ओलिवेरा कटरीना का जन्म वर्ष 1940 में बेलग्रेड में हुआ था। 1960 और 1970 के दशक में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों और गीतों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सबसे चर्चित फिल्म 'आई ईवन मेट हैप्पी जिप्सीज' रही, जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। फिल्म के 50 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2017 में उन्होंने कान्स में विशेष प्रस्तुति भी दी थी।

कानून की पढ़ाई छोड़ चुना अभिनय का सफर
शुरुआत में उन्होंने कानून की पढ़ाई की, लेकिन अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें थिएटर की दुनिया में ला खड़ा किया। वर्ष 1962 में राष्ट्रीय रंगमंच से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

PunjabKesari

गायकी में भी छोड़ी अमिट छाप
अभिनय के साथ-साथ ओलिवेरा एक लोकप्रिय गायिका भी थीं। उन्होंने कई सफल गीत और म्यूजिक एल्बम दिए। वर्ष 1984 में अपना अंतिम एल्बम रिलीज करने के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली थी, हालांकि समय-समय पर विशेष आयोजनों में नजर आती रहीं।

राष्ट्रपति समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
ओलिवेरा कटरीना के निधन पर सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, संस्कृति मंत्री और कई कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!