दवाई लेने जा रही महिला का रेहड़ी में फंसा दुपट्टा, बेटे के सामने मां की गर्दन धड़ से अलग

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 06:59 AM

mother s scarf stuck in bike tyre while she was going to buy medicine

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बीते शनिवार दोपहर एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। जहां अपने बेटे के साथ दवाई लेने जा रही एक 50 वर्षीय महिला का दुपट्टा चलती रेहड़ी के एक्सल में फंस गया। दुपट्टा इतनी तेजी से खिंचा कि....

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बीते शनिवार दोपहर एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। जहां अपने बेटे के साथ दवाई लेने जा रही एक 50 वर्षीय महिला का दुपट्टा चलती रेहड़ी के एक्सल में फंस गया। दुपट्टा इतनी तेजी से खिंचा कि महिला का गला पूरी तरह घुट गया और पलक झपकते ही उसकी गर्दन धड़ से अलग होकर सड़क पर जा गिरी। बेटे की आंखों के सामने हुई इस दर्दनाक घटना से मौके पर कोहराम मच गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हल्दौर थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन देवी (50) पत्नी बाबूराम शनिवार दोपहर अपने बेटे के साथ रेहड़े पर सवार होकर अस्पताल जा रही थीं। दोपहर करीब 2 बजे जब उनका रेहड़ा थाना कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित रूट्स (Roots) कॉलेज के पास पहुंचा, तभी अचानक हवा में उड़ रहा सुमन देवी का दुपट्टा रेहड़े के पहिए और नीचे घूम रहे एक्सल में जा फंसा।

ये भी पढ़ें:- माफिया अतीक के बेटे अबान की हादसे में मौ/त: जेल से आए भाइयों ने रोते हुए दी अंतिम विदाई

बताया जा रहा है कि जब तक कोई कुछ समझ पाता या रेहड़े को रोका जाता, एक्सल के चक्कर के साथ दुपट्टा तेजी से लिपटता चला गया। खिंचाव इतना भयानक और जबरदस्त था कि सुमन देवी के गले पर अचानक भारी दबाव पड़ा और पल भर में उनकी गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। दर्द से चीखने तक का मौका नहीं मिला और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अपनी मां को इस तरह खौफनाक तरीके से ढहते देख साथ मौजूद बेटा बदहवास हो गया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की भयावहता देख हर कोई सन्न रह गया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली शहर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पूरी तरह से एक दुखद हादसा ही लग रहा है, जो कपड़े के एक्सल में फंसने की वजह से हुआ।

ये भी पढ़ें:- पड़ोसी की घिनौनी करतूत: 14 साल के लड़के ने ढाई साल की मासूम से की हैवानियत, FIR दर्ज

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ई-रिक्शा, बाइक या खुले रेहड़े में सफर करते समय थोड़ी सी लापरवाही कितनी जानलेवा साबित हो सकती है। अकसर महिलाएं दुपट्टे, साड़ी के पल्लू या लंबे कपड़ों पर ध्यान नहीं देतीं, जो पहियों या एक्सल में उलझकर सीधे मौत का कारण बन जाते हैं। सफर के दौरान अपने कपड़ों को संभालकर रखना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी भयानक त्रासदियों से बचा जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!