UP Results: सपा के इतिहास का सबसे शानदार प्रदर्शन, INDIA ने 43 सीटों पर दर्ज की जीत...36 पर ही सिमटी NDA

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Jun, 2024 04:51 PM

up results india won 43 seats nda limited to 36 seats only

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अब तक के अपने इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। सपा ने कुल 37 सीटें जीतीं। इस तरह सपा देश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में...

Loksabha Election Result 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अब तक के अपने इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। सपा ने कुल 37 सीटें जीतीं। इस तरह सपा देश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। धार्मिक मुद्दों के बजाय जातीय गोलबंदी और यादवों-मुस्लिमों पर कम दांव की रणनीति से सपा को यह सफलता मिली। NDA को महज 36 सीटों को संतोष करना पड़ा है। वहीं इंडिया गठबंधन को 43 सीटें मिली हैं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि अयोध्या मंडल में आने वाली लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हुआ है।

अवध की 17 में से 10 सीटों पर जीता इंडिया गठबंधन
अवध क्षेत्र में पड़ने वाली 17 लोकसभा सीटों में भाजपा को केवल सात सीटें मिली हैं. जबकि 10 सीटें इंडिया के खाते में गई हैं. इसमें से 6 सपा को और 4 कांग्रेस को मिली है।बीजेपी को 2024 के लोकसबा चुनाव में अवध क्षेत्र के जिन सात सीटों पर जीत मिली है, उसमें लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, मिश्रिख, बहराइच, कैसरगंज और गोण्डा शामिल है

ये 7 केंद्रीय मंत्री हारे चुनाव:-

खीरी सीट पर दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी हारे

खीरी सीट के 30 राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए। यहां से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 33323 वोटों के अंतर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को हराया है। टेनी को 523036 वोट मिले हैं, जबकि 555277 वोट उत्कर्ष वर्मा को मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा को 110122 वोट मिले हैं।

चंदौली से भाजपा के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय हारे, सपा प्रत्याशी की जीत
चंदौली लोकसभा सीट का परिणाम आ चुका है। यहां से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने 21565 वोटों के अंतर से भाजपा के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय को हराकर जीत दर्ज की। जीतने के बाद वीरेंद्र सिंह व उनके समर्थकों ने विजय निशान दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारीं
अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने 167196 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी रहीं।

फतेहपुर सीट पर सपा जीती, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हारीं
फतेहपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीत गए हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं।

मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर हारे, सपा ने दर्ज की जीत
मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी आरके. चौधरी ने 70292 वोटों से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को मात दी है। कौशल किशोर कुल 597577 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 

मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान हारे, सपा ने दर्ज की जीत
पश्चिमी यूपी की मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक ने 24672 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर भाजपा के केंद्रीय संजीव कुमार बालियान रहे।

जालौन सीट पर सपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री को दी मात
जालौन संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह को 53898 वोटों से मात दे दी है। भानू प्रताप सिंह वर्मा दूसरे स्थान पर रहे।

NDA ये दिग्गज जीते
नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, अनुप्रिया पटेल, डा. महेश शर्मा, हेमा मालिनी, रविकिशन, जितिन प्रसाद, अनूप प्रधान, जगदंबिका पाल

इंडिया ये दिग्गज जीते
राहुल गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, अफजाल अंसारी, तनुज पुनिया, किशोरी लाल शर्मा

NDA से ये दिग्गज हारे 
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, भानू प्रताप सिंह वर्मा, अजय मिश्र टेनी, कौशल किशोर, संजीव वालियान, मेनका गांधी, लल्लू सिंह, जयवीर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, कृपाशंकर सिंह, नीरज शेखर, प्रवीण निषाद, अरविंद राजभर

इंडिया से ये दिग्गज हारे 
अजय राय, काजल निषाद, अखिलेश प्रताप सिंह, भीष्म शंकर ऊर्फ कुशल तिवारी

RESLUTS UPDATES:

            यूपी की 80 सीटों के परिणाम

लोकसभा सीटें 80
INDIA 43
NDA  36
OTH 01
BSP 00

            यहां देखें यूपी की 80 सीटों पर कौन जीत कौन हारा?

लोकसभा क्षेत्र NDA            इंडिया(SP/Cong) अन्य
1. सहारनपुर हारे(राघव लखनपाल) जीते(इमरान मसूद)  -
2. कैराना हारे(प्रदीप कुमार जीते(इकरा हसन) -
3. मुजफ्फरनगर हारे(संजिव बालियान) जीते(हरेंद्र सिंह मलिक) -
4. बिजनौर जीते(चंदर चौहान) हारे -
5. नगीना हारे(ओम कुमार) हारे(मनोज कुमार) जीते(चंद्रशेखर)
6. मुरादाबाद हारे(कुंवर सर्वेश कुमार) जीते(रूची वीरा) -
7. रामपुर होरे(घनशाम सिंह लोधी) जीते (मोहिबुल्लाह) -
8. संभल हारे(प्रमेश्वर लाल सैनी) जीते(जियाउर्रहमान बर्क) -
9. अमरोहा जीते(कंवर सिंह तंवर)  हारे(दानिश अली)  -
10. मेरठ जीते(अरुण गोविल) हारे(सुनिता वर्मा) -
11. बागपत जीते(राज कुमार) हारे -
12. गाजियाबाद जीते(अतुल गर्ग) हारे -
13.गौतमबुद्ध नगर जीते(महेश शर्मा) हारे -
14. बुलंदशहर जीते(भोला सिंह) हारे -
15. अलीगढ़ जीते(सतीश कुमार गौतम) हारे(विजेंद्र सिंह) -
16. हाथरस जीते(अनुप प्रधान) हारे -
17. मथुरा जीते(हेमा मालिनी हारे(मुकेश डंगवार) -
18. आगरा जीते(SP सिंह बघेल) हारे -
19. फतेहपुर सीकरी जीते(राम कुमार चाहर) हारे(राम नाथ सिंह) -
20. फिरोजाबाद हारे जीते(अक्षय यादव) -
21. मैनपुरी हारे(जयवीर सिंह) जीते(डिंपल यादव) -
22. एटा हारे(राजवीर सिंह) जीते(देवेश शाक्य) -
23. बदायूं हारे(दुर्विजय सिंह शाक्य) जीते(आदित्य यादव) -
24. आंवला हारे जीते(नीरज मौर्य) -
25. बरेली जीते(छत्रपाल सिंह) हारे -
26. पीलीभीत जीते(जितिन प्रसाद) हारे(भगवत गंगवार) -
27. शाहजहांपुर जीते(अरुण कुमार) हारे(ज्योत्स्ना गोंड) -
28. खीरी हारे(अजय मिश्रा टेनी) जीते(उत्कर्ष वर्मा) -
29. धौरहरा  हारे(रेखा वर्मा ) जीते(आनंद भदौरिया) -
30. सीतापुर हारे(राजेश वर्मा) जीते(राकेश राठौर) -
31. हरदोई जीते(जया प्रकाश) हारे -
32. मिश्रिख जीते(अशोक कुमार रावत) हारे(संगीता राजवंश) -
33. उन्नाव जीते(साक्षी महाराज) हारे(अनु टंजन) -
34. लालगंज हारे(नीलम सोनकर) जीते(दारोगा प्रसाद) -
35. लखनऊ जीते(राजनाथ सिंह) हारे(रविदास) -
36. रायबरेली हारे(दिनेश प्रताप सिंह) जीते(राहुल गांधी) -
37. अमेठी हारे(स्मृति ईरानी) जीते(किशोरी लाल) -
38. सुल्तानपुर हारे(मेनका गांधी) जीते(राम भुआल) -
39. प्रतापगढ़ हारे(संगमलाल गुप्ता) जीते(SP सिंह पटेल) -
40. फर्रुखाबाद जीते(मुकेश राजपूत) हारे(डॉ. नवल किशोर शाक्य ) -
41. इटावा हारे जीते(जितेंद्र कुमार) -
42. कन्नौज हारे(सुब्रत पाठक) जीते(अखिलेश यादव) -
43. कानपुर शहरी जीते(रमेश अवस्थी) हारे(अलोक मिश्रा) -
44. अकबरपुर  जीते(भोले सिंह) हारे -
45. जालौन हारे जीते(नारायाण दास) -
46. झांसी जीते(अनुराग शर्मा) हारे -
47. हमीरपुर हारे(कुंवर पुष्पेंद्र सिंह) जीते(अजेंद्र सिंह) -
48. बांदा हारे(RK सिंह पटेल) जीते(कृष्णा देवी) -
49. फतेहपुर हारे(निरंजन ज्योति) जीते(नरेश चंद्र) -
50. कौशांबी हारे(विनोद कुमार सोनकर) जीते(पुष्पेंद्र सरोज) -
51. फूलपुर जीते(प्रवीण पटेल) हारे(अमरनाथ सिंह) -
52. इलाहाबाद हारे(नीरज त्रिपाठी जीते(उज्जवल सिंह) -
53. बाराबंकी हारे जीते(तनुज पुनिया) -
54. फैजाबाद हारे(लल्लू सिंह) जीते(अवधेश प्रसाद) -
55. अंबेडकरनगर हारे जीते(लालजी वर्मा) -
56. बहराइच जीते(आनंद कुमार) हारे -
57. कैसरगंज जीते(करण भूषण सिंह) हारे (भगत राम) -
58. श्रावस्ती हारे(साकेत मिश्रा) जीते(राम शिरोमणि) -
59. गोंडा जीते(कृति वर्धन सिंह) हारे -
60. डुमरिया गंज जीते(जंगदंबिका पाल) हारे -
61. बस्ती हारे जीते(रामप्रसाद चौधरी) -
62. संतकबीर नगर हारे(प्रवीण कुमार निषाद) जीते(लक्षमीकांत पप्पू निषाद) -
63. महाराजगंज जीते(पंकज चौधरी) हारे(विरेंद्र चौधरी) -
64. गोरखपुर जीते(रवि किशन) हारे(काजल निषाद) -
65. कुशीनगर जीते(विजय दूबे) हारे -
66. देवरिया जीते(शशांक मणि) हारे -
67. बांसगांव आगे(कमलेश पासवान पीछे -
68.मोहनलालगंज हारे(कौशल किशोर) जीते(RK चौधरी) -
69. आजमगढ़ हारे(निरहुआ) जीते(धर्मेंद्र यादव) -
70. घोसी हारे(अरविंद राजभर) जीते(राजीव राय) -
71. सलेमपुर हारे(रविंद्र कुशवाहा) जीते(रमाशंकर राजभर) -
72. बलिया हारे(नीरज शेखर) जीते(सनातम पांडे) -
73. जौनपुर हारे(कृपा शंकर) जीते(बाबू सिंह) -
74. मछलीशहर हारे(BP सरोज) जीते(प्रिया सरोज) -
75. गाजीपुर हारे जीते(अफजाल अंसारी) -
76. चंदौली हारे जीते(विरेंद्र सिंह) -
77. वाराणसी जीते(नरेंद्र मोदी) हारे(अजय राय) -
78. भदोही जीते(विनोद कुमार बिंद) हारे -
79. मिर्जापुर जीते(अनुप्रिया पटेल) हारे(रामेश चंद बिंद) -
80 रॉबर्ट्सगंज हारे(रिंकी सिंह) जीते(छोटे लाल) -


धौरहरा सीट लोकसभा सीट पर सपा ने जीत की दर्ज
 रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा
फर्रुखाबाद में भाजपा की जीत
फर्रुखाबाद में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने सपा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को 2408
संभल में दादा बर्क की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जियाउर्रहमान
संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी से 1.14 लाख मतों से आगे चल रहे हैं।
बलिया में टूट गया भाजपा का हैट्रिक लगाने का सपना
भाजपा ने बलिया लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगाया था। यहां के सीटिंग एमपी वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र को टिकट दिया गया था। इसके बाद भी भाजपा सत्ता विरोधी लहर से पार नहीं पा सकी। बैरिया और फेफना विधानसभा में पार्टी को भितरघात का भी खामियाजा उठाना पड़ा। हार का सामना करना पड़ा। 

रामपुर लोकसभा सीट:-  रामपुर सीट से सपा के मोहिबुल्लाह नदवी ने भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी को हरा दिया है। उनकी जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीत के बाद नदवी ने कहा कि वह जनता के हितों के लिए कार्य करेंगे।

गोंडा - कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने जीत की दर्ज
-सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा को किया पराजित। 
- आजमगढ़ से सपा के धर्मेंद्र यादव 161035 वोटों से चुनाव जीता

-बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान की जीत
-बहराइच भाजपा प्रत्याशी आनंद गौड़ जीते
-हार के बाद स्मृति ईरानी का बड़ा बयान

स्मृति ईरानी ने कहा – “मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।”
-बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान की जीत
-आंवला से सपा के नीरज मौर्य चुनाव जीते, BJP के धर्मेंद्र कश्यप को 15685 वोट से हराया
-हरदोई से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत जीते
-अकबरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की हुई जीत
-देवरिया से बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी की हुई जीत
-कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव ने दर्ज की बड़ी जीत
-सीतापुर लोकसभा सीट जीती कांग्रेस

यूपी की सीतापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। यहां राकेश राठौर ने बीजेपी के राजेश वर्मा को हराया। RAKESH RATHOR 89641 वोटों से जीते। 
-प्रतापगढ़ - सपा से डॉ. एसपी सिंह पटेल जीतें
-एटा से सपा के देवेश शाक्य चुनाव जीते, राजवीर सिंह राजू को 27 हजार से हराया
 -मेरठ से अरुण गोविल 9 हजार वोटों से जीते
 -झांसी सीट पर बीजेपी के अनुराग शर्मा जीते
-नोएडा सीट से बीजेपी के महेश शर्मा जीते
-रायबरेली सीट पर कांग्रेस से राहुल गांधी जीते
-इटावा में सपा के जितेंद्र दोहरे जीते, BJP के रमाशंकर कठेरिया चुनाव हारे
-गाजियाबाद में बीजेपी के अतुल गर्ग जीते, अतुल गर्ग 2 लाख 86 हजार वोटों से जीते
-जालौन में सपा के नारायणदास अहिरवार जीते, केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा को हराया

-कानपुर जीते रमेश अवस्थी
कानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के रमेश अवस्थी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के आलोक मिश्रा को हराया।

-बस्ती से हरीश द्विवेदी हारे
बस्ती से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी चुनाव हार गए हैं। यहां सपा के। RAM PRASAD CHAUDHARY को 494643 मिल चुके हैं। वह 88650 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के। HARISH DWIVEDI को 405993 वोट प्राप्त हुए।

-जालौन में सपा के नारायणदास अहिरवार जीते, केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा को हराया
-सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की जीत तय

यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 84500 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-बांदा, सपा की कृष्णा देवी पटेल जीतीं, बीजेपी के अमर सिंह पटेल चुनाव हारे
-मोहनलालगंज से मौजूद भाजपा सांसद कौशल किशोर हारे
-जौनपुर में सपा के बाबू सिंह कुशवाहा 52 हजार से आगे
-मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज 42 हजार से आगे

-गाजीपुर में अफजाल अंसारी चुनाव जीते
गाजीपुर लोकसभा सीट सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी चुनाव जीत चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा बाकी है। अफजाल अंसारी ने बीजेपी के पारसनाथ राय और बसपा के उमेश कुमार सिंह को हराया है। 

-कई सीटें जिताने के लिए अधिकारियों को दबाव बनाया जा रहा- जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कहा कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बांसगांव, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर सीटों पर ज़िला अधिकारियों को फ़ोन करके सीटें जिताने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा

-नगीना में जीते चंद्रशेखर
वेस्ट यूपी की नगीना लोकसभा सीट भीम आर्मी के चंद्रशेखर जीत गए हैं, BJP के ओम कुमार को 1,37,182 वोटों से हराया।

-बागपत में RLD के राजकुमार सांगवान जीते
-रुचि वीरा चुनाव जीतीं मुरादाबाद की पहली महिला सांसद बनीं
-अयोध्या की फैजाबाद सीट पर सपा की जीत तय, बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह ने मानी हार
-कैसरगंज से करण भूषण सिंह की जीत, औपचारिक ऐलान होना बाकी

-गाजीपुर में अफजाल अंसारी 92437 वोटें से चल रहे हैं आगे

3:46 PM: -बुलंदशहर से जीते भोला सिंह....
भोला सिंह (बीजेपी) - 668941
शिवराम वाल्मीकि (कांग्रेस) - 361437

-सहारनपुर लोकसभा
इमरान मसूद (कांग्रेस) - 408157
राघव लखनपाल (बीजेपी) - 312666
माजिद अली (बसपा) - 130246
 इमरान मसूद 95491 वोट से आगे

-सुल्तानपुर, सपा के प्रत्याशी राम भुआल निषाद 22357 मतों से आगे
भाजपा की मेनका गांधी पीछे

3:24PM-मैनपुरी से डिंपल यादव 1 लाख 89 हजार मतों से जीतीं
-बीजेपी प्रत्याशी, प्रदेश सरकार मे मंत्री जयवीर सिंह चुनाव हारे....
-लखीमपुर खीरी से सपा के उत्कर्ष वर्मा जीते, भाजपा के अजय मिश्र टेनी को हराया
- इलाहाबाद, 65 हजार से अधिक वोटों से उज्जवल रमण सिंह जीते, BJP के नीरज त्रिपाठी हराया 
-बस्ती, सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी चुनाव जीते, औपचारिक ऐलान बाकी
3:17PM-अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल जीते
-लखनऊ से राजनाथ सिंह जीते
3:14PM -कैराना में सपा की इकरा हसन 73 हजार वोटों से जीतीं
-रामपुर में सपा को एक लाख से अधिक की बढ़त
-संभल में सपा प्रत्याशी 75 हजार वोटों से आगे
-सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद की 90 हजार की बढ़त
-अम्बेडकरनगर में सपा के लालजी वर्मा सवा लाख वोटों से आगे
-मुजफ्फरनगर सीट पर सपा के हरेंद्र मलिक करीब 14 हजार वोटों से आगे
-उन्नाव में साक्षी महाराज को 28 हजार की बढ़त
-मुरादाबाद में सपा की रुचि वीरा की बढ़त 90 हजार से अधिक हुई
-मेरठ में और बढ़ी बीजेपी की लीड़ 4700 वोटों से आगे हुए अरुण गोविल
-मेरठ में फिर घटी बीजेपी की बढ़त सपा से 1600 वाेटों से आगे

2:32PM -मैनपुरी में डिम्पल यादव 1.58 लाख वोट से आगे
-मिर्ज़ापुर में अनुप्रिया पटेल 3876 मतों से आगे
-खीरी लोकसभा में अजय मिश्र 18 हजार वोट से पीछे
-प्रतापगढ़ से शिवपाल पटेल 24 हजार वोट से आगे
-बांदा में कृष्णा पटेल 13 हजार वोटों से आगे
-रायबरेली में राहुल गांधी 2.5 लाख वोटों से आगे
-लखनऊ में राजनाथ सिंह 40 हजार वोट से आगे
-मोहनलालगंज में कौशल किशोर 73 हजार वोट से पीछे
-अमेठी से किशोरी लाल 79 हजार वोटों से आगे
-बदायूं से दुर्विजय शाक्य 20 हजार वोटों से आगे
-रामपुर में मोहिबुल्लाह नदवी 1.22 लाख वोट से आगे
-सुल्तानपुर से मेनका गांधी 23 हजार वोट से पीछे
-उन्नाव से साक्षी महाराज 14 हजार वोटों से आगे
-देवरिया सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी आगे
-फूलपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण पटेल आगे
-राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर सपा 38 हजार से आगे
-संभल में सपा प्रत्याशी 1694 वोटों से पीछे, बीजेपी से कड़ी टक्कर

-किशोरी भैया की जीत पर कोई शक नहीं था- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !

-बागपत में एक लाख वोटों से रालोद आगे
यूपी की बागपत लोकसभा सीट पर रालोद आगे चल रही है। रालोद के डॉ. राजकुमार सांगवान  1,02,058 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजकुमार सांगवान का सपा के अमरपाल शर्मा से मुकाबला था।

-देवरिया -सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी आगे
-कन्नौज में अखिलेश यादव करीब 80 हजार वोटों के अंतर से आगे
-उन्नाव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज आगे
-अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी करीब 62 हजार वोटों से आगे

-कानपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 1991 वोटों से आगे 
-अयोध्या के फैजाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 3358 वोट से आगे
-अकबरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले आगे
-रामपुर लोकसभा सीट पर जीत के करीब सपा प्रत्याशी मुहिबुल्लाह नदवी
-मेरठ में बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर, अवधेश प्रसाद आगे
-पीएम मोदी वाराणसी से 1,21,161 वोटों के अंतर से आगे
-इंडिया गठबंधन 43 सीटों पर आगे
 -यूपी में कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही है। राहुल गांधी की सीट लगभग पक्की हो चुकी है।
-अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- UP की 17 सीटों पर हो रही धीमी काउंटिंग, इंडी गठबंधन की बढ़त बरकार
-सहारनपुर से कांग्रेस 22 हजार वोटों से आगे 
-मैनपुरी से सपा 35 हजार वोटों से आगे
-वाराणसी से पीएम मोदी आगे, मिर्जापुर से अनुप्रिया पीछे, गाजीपुर से अफजाल आगे
-बस्ती से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी पीछे, सपा आगे
-फूलपुर सीट पर कांटे की टक्कर, बीजेपी 228 वोटों से आगे
-मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 66,081 वोटों से आगे
-मेरठ में बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल 571 वोटों के अंतर से आगे
-गाजीपुर में सपा के अफजाल अंसारी आगे
-धौरहरा से बीजेपी की रेखा वर्मा आगे 
-खीरी से सपा के उत्कर्ष वर्मा आगे
-खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय टेनी पीछे चल रहे हैं
-पीलीभीत में बीजेपी के मंत्री जितिन प्रसाद पीछे
-सपा के भगवत शरण गंगवार आगे निकले
-नगीना से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद आगे
-मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल सपा की सुनीत वर्मा से आगे निकले
-कैराना में इकरा हसन आगे
-सहारनपुर में इमरान मसूद आगे
- आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव आगे
-यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।
- गाजियाबाद में बीजेपी के अतुल गर्ग आगे

- उन्नाव से साक्षी महाराज आगे
उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी के साक्षी महाराज आगे चल रहे हैं।

- कानपुर से रमेश अवस्थी आगे
कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के रमेश अवस्थी आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के आलोक मिश्रा से है।

- कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव आगे
अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!