अयोध्या में UP STF की बड़ी कार्रवाई: ₹1.65 लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, दर्ज थे 40 केस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Jun, 2026 09:59 AM

up encounter wanted criminal killed in police encounter in ayodhya

अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) के साथ हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में गोरखपुर के विधनापार निवासी भानु प्रताप सिंह (38) घायल...

Lucknow News: अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) के साथ हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में गोरखपुर के विधनापार निवासी भानु प्रताप सिंह (38) घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि सिंह के खिलाफ 40 मुकदमे दर्ज हैं।

तीन जिलों से ₹1.65 लाख का था इनाम
एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि भानु प्रताप पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपए, आंबेडकर नगर पुलिस ने 50 हजार और गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रविवार देर रात एसटीएफ की प्रयागराज इकाई को भानु प्रताप सिंह के बारे में सूचना मिली थी और जब उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें कहा गया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बयान में कहा गया कि भानु प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में 40 मुकदमे दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!