Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Apr, 2026 06:43 AM
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बीते सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में ड्यूटी पर पहुंचने के बजाय शराब के नशे में सदर तहसील कार्यालय परिसर में पाए जाने के आरोपी एक पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित...
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बीते सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में ड्यूटी पर पहुंचने के बजाय शराब के नशे में सदर तहसील कार्यालय परिसर में पाए जाने के आरोपी एक पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर नहीं आने और शराब के नशे में पाए जाने के आरोप में पुलिस उप निरीक्षक चौबे सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- बांदा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही: 5 साल की मासूम को बनाया उम्रभर का दिव्यांग, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर FIR दर्ज
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
नागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चौबे सिंह शराब के नशे में दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिंह फुगाना थाने में तैनात हैं और वह ड्यूटी से गैर हाजिर रहकर शराब के नशे में सदर तहसील कार्यालय परिसर में मिले थे और इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ये भी पढ़ें:- बस्ती में यमराज बनीं नर्सें! डिलीवरी के दौरान जबरदस्ती खींचा मासूम, धड़ बाहर आ गया और सिर पेट में रह गया
चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी दारोगा निलंबित
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सिंह का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक प्रदर्शनी के उद्घाटन तथा कुछ अन्य कार्यक्रमों के सिलसिले में मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।