घेराबंदी देख तस्करों ने चलाई गोलियां, मुठभेड़ के बाद 3 गिरफ्तार... 21 किलो गांजा बरामद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 12:11 PM

three arrested in ghaziabad police encounter

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयनगर पुलिस और स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को...

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयनगर पुलिस और स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 किलोग्राम गांजा, एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, 2 अवैध तमंचे और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- अमेठी में सियासी बवाल: BSP नेता पर देर रात जानलेवा हमला, सपा विधायक पर आरोप

रविवार को कोतवाली नगर सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा अपराधियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, खोखा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस अब बरामद हथियारों, स्कूटी और गांजे के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:- शर्मसार करने वाली वारदात: दूध लेने गई 8 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश, आरोपी पर POCSO Act दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस नेटवकर् से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है। पुलिस की इस कारर्वाई को मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कारर्वाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!