अमेठी में सियासी बवाल: BSP नेता पर देर रात जानलेवा हमला, सपा विधायक पर आरोप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 11:25 AM

amethi news bsp leader alleges attack in amethi

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के वरिष्ठ बसपा नेता शशिकांत तिवारी ने अपने ऊपर कथित जानलेवा हमले और वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए गौरीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बसपा नेता ने इस हमले के लिए गौरीगंज से विधायक राकेश...

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के वरिष्ठ बसपा नेता शशिकांत तिवारी ने अपने ऊपर कथित जानलेवा हमले और वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए गौरीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बसपा नेता ने इस हमले के लिए गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह पर आशंका जाहिर की है।

ये भी पढ़ें:- UP में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: प्रयागराज-झांसी सहित इन 12 जिलों में मंडराया खतरा

गौरीगंज थाने में दी तहरीर में बसपा नेता शशिकांत तिवारी ने कहा है कि शनिवार की शाम गौरीगंज थाना क्षेत्र के जामो मोड़ पर 3 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आए और उन पर जानलेवा हमला किया और उनके वाहन में तोड़फोड़ की। शशिकांत की पत्नी रागिनी तिवारी 2022 के विधानसभा चुनाव में अमेठी विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार थीं। शशिकांत का आरोप है कि गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पिछले दिनों ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक को जवाब दिया था।

ये भी पढ़ें:- यूपी में बजट की लूट, 2027 में जनता करेगी बीजेपी का अंत: अखिलेश यादव का बड़ा हमला

बसपा नेता ने आशंका जताई है कि यह हमला विधायक राकेश प्रताप सिंह के इशारे पर हुआ है। सिंह ने इस घटना पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। गौरीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि बीती रात 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!