सनकी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से बोला, फिर खुद भी उठाया खौफनाक कदम....

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Jul, 2026 04:05 PM

the insane husband attacked his wife with an axe then took a horrific step hims

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और फिर खुद पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी)...

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और फिर खुद पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि घटना सौरिख थाना क्षेत्र के रूर गांव में सुबह करीब 10 बजे हुई। 

उन्होंने बताया कि गोविंद दुबे ने घरेलू मुद्दे पर पत्नी आरती (46) के साथ बहस के बाद उस पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुमार के मुताबिक, पड़ोसियों ने आरती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

उन्होंने बताया कि आरती का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुमार के अनुसार, पत्नी पर कथित तौर पर हमला करने के बाद गोविंद घर से निकल गया और उसका शव लगभग 300 मीटर दूर नीम के एक पेड़ से फंदे से लटक हुआ मिला। कुमार ने बताया कि पुलिस ने गोविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गोविंद शराब का आदी था और घरेलू मुद्दों पर अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। भाषा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!