दूध में नींद की गोली और कंबल में जहरीला सांप... प्रेम विवाह का ऐसा खौफनाक अंत देख कांप जाएगी रूह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Jul, 2026 09:54 AM

meerut news  wife conspired with her lover to murder her husband

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के हस्तिनापुर में एक युवक की सांप के डसने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे पहले एक हादसा समझा जा रहा था, वह असल में बेहद शातिराना तरीके से की गई हत्या निकली। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी...

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के हस्तिनापुर में एक युवक की सांप के डसने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे पहले एक हादसा समझा जा रहा था, वह असल में बेहद शातिराना तरीके से की गई हत्या निकली। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया था। इस मर्डर मिस्ट्री के पीछे 20 लाख रुपए की बीमा राशि और अवैध प्रेम संबंध वजह बनकर सामने आए हैं।

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत
पुलिस के मुताबिक, भंडोरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर में एक पब्लिक स्कूल चलाते थे। दोनों ने साल 2019 में प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार सुबह दामिनी ने अतुल को सांप काटने की बात कहकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पर अतुल के बिस्तर से एक सांप भी बरामद हुआ था। हालांकि, सांप के चादर के अंदर जाकर काटने की थ्योरी पुलिस के गले नहीं उतरी और शक होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफ्तीश शुरू की गई।

दूध में मिलाई नींद की गोली, फिर छोड़ दिया सांप
तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने पर दामिनी का संबंध स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की से मिला। सख्ती से पूछताछ में तुषार ने पूरा राज उगल दिया। उसने बताया कि गुरुवार रात को दामिनी ने अतुल को दूध में भारी मात्रा में नींद की गोलियां दीं। जब अतुल गहरी नींद में सो गया, तो तुषार ने अपने 2 साथियों सोनू और उदय की मदद से सपेरों से खरीदा हुआ जहरीला सांप अतुल के कंबल में छोड़ दिया। सांप के डसने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई।

20 लाख का बीमा और पहली नाकाम कोशिश
जांच में सामने आया कि अतुल के नाम 20 लाख रुपए का बीमा था। दामिनी और तुषार ने प्लान बनाया था कि अतुल की मौत के बाद बीमे की रकम हड़प लेंगे और बाद में शादी कर लेंगे। इस काम में मदद के बदले दोनों साथियों को 5 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। यही नहीं, करीब 20 दिन पहले भी तुषार ने अतुल को अर्टिगा कार से कुचलने की कोशिश की थी, लेकिन हेलमेट की वजह से अतुल बच गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के फोन से सांप की तस्वीरें बरामद कर ली हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!