SSC परीक्षा में सेंध: UP STF का नोएडा में बड़ा एक्शन, ₹50 लाख कैश के साथ मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार...₹4 लाख में होता था सौदा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 May, 2026 07:00 AM

online exam rigging racket busted in noida seven arrested

उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (STF) ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा 2026 में धांधली कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 50 लाख रुपए नगद, 10...

Noida News: उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (STF) ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा 2026 में धांधली कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 50 लाख रुपए नगद, 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, एक राउटर, अभ्यर्थियों की एक सूची, दो प्रवेश पत्र आदि बरामद किए हैं। ये लोग एक अभ्यर्थी से नकल कराने के एवज में 4 लाख रुपए तक वसूलते थे।

STF को मिली थी SSC परीक्षा में धांधली की सटीक इनपुट
उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि 22 मई को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कराई जा रही ऑनलाइन परीक्षा (सीएपीएफ और एसएसएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और असम राइफल में राइफल मैन परीक्षा में कुछ लोग धांधली कर रहे हैं।

बालाजी डिजिटल जोन में छापेमारी, 2 अभ्यर्थियों समेत 5 गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम बनाई गई तथा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के कैंपस में किराए पर चल रहे बालाजी डिजिटल जोन में आयोजित परीक्षा में धांधली करवा रहे प्रदीप चौहान, संदीप भाटी, अमित राणा, शाकिर मलिक तथा विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है।

₹4 लाख में नकल का खेल, नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में विवेक और शाकिर अभ्यर्थी हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान एसटीएफ को पता चला है कि आरोपी एक अभ्यर्थी से 4 लाख रुपए लेकर उन्हें ऑनलाइन परीक्षा में नकल करवा रहे थे। मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!