बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, Noida में चालक ने यूं बचाई जान... मची अफरा-तफरी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Aug, 2026 10:53 AM

noida news taxi catches fire in noida fire brigade brings it under control

उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नोएडा सेक्टर-104 रेड लाइट से आम्रपाली सफायर की ओर जा रही एक वैगनआर टैक्सी में अचानक आग लग गई। यह घटना सेक्टर-100 स्थित एक विला के सामने उस समय हुई, जब वाहन सामान्य गति से...

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नोएडा सेक्टर-104 रेड लाइट से आम्रपाली सफायर की ओर जा रही एक वैगनआर टैक्सी में अचानक आग लग गई। यह घटना सेक्टर-100 स्थित एक विला के सामने उस समय हुई, जब वाहन सामान्य गति से सड़क पर चल रहा था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पानी और फोम की मदद से आग पर काबू पाया। करीब कुछ ही मिनटों की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे आग के आसपास की अन्य गाड़ियों या संपत्ति तक फैलने से रोक लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैक्सी जैसे ही सेक्टर-100 विला के पास पहुंची, उसके इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने वाहन के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन रोकने की कोशिश की और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और स्थिति सामान्य कराई।

ये भी पढ़ें:- मां को फोन कर बोली बेटी- 'मुझे बचा लो...' हिंदू नाम बताकर नाबालिग को होटल लाया फरदीन

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और चालक सुरक्षित है। हालांकि टैक्सी का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!