Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Aug, 2026 10:13 AM

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से धर्मांतरण और यौन शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल रंजीत में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने छापा मारकर एक मुस्लिम युवक और नाबालिग हिंदू युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।...
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से धर्मांतरण और यौन शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल रंजीत में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने छापा मारकर एक मुस्लिम युवक और नाबालिग हिंदू युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। आरोप है कि युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर नाबालिग से दोस्ती की और जबरन होटल लाकर उसका शोषण किया। घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सोमवार को अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। आरोप है कि 23 वर्षीय आरोपी फरदीन ने अपना नाम बदलकर नाबालिग से दोस्ती की थी और उसे बहला-फुसलाकर सदर बाजार के होटल रंजीत ले आया। दोपहर के समय पीड़िता ने किसी तरह अपनी मां को फोन करके आपबीती बताई। उसने मां को बताया कि फरदीन उसे जबरन होटल के कमरे में ले आया है और उसके साथ गलत काम किया है।
ये भी पढ़ें:- बर्थडे पर बुलाया, केक काटा और फिर... UP में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर पार की हैवानियत की हदें
मां को फोन आने के तुरंत बाद घटना की सूचना हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली। हिंदू संगठन से जुड़े सचिन सिरोही अपने समर्थकों के साथ होटल पहुंचे और कमरे में छापा मारा। वहां आरोपी युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर बाजार पुलिस तुरंत होटल पहुंची और भीड़ के बीच से आरोपी फरदीन को हिरासत में लेकर थाने आई। साथ ही किशोरी के परिजनों को भी थाने बुलाया गया।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सदर बाजार थाने में आरोपी फरदीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 75(2) और 3/4 पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। पुलिस ने आरोपी फरदीन को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई और होटल प्रबंधन पर भी शिकंजा कसने की मांग की है।