शाहजहांपुर में भारी बवाल: मासूम से दरिंदगी के आरोपी की एनकाउंटर में गिरफ्तारी पर भड़की भीड़, पुलिस चौकी पर पथराव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Jun, 2026 12:37 PM

mob attacks police station in shahjahanpur three arrested

शाहजहांपुर में एक साल की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद भीड़ ने एक पुलिस चौकी पर कथित तौर पर पथराव किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने हिंसा के सिलसिले...

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में एक साल की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद भीड़ ने एक पुलिस चौकी पर कथित तौर पर पथराव किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पीड़िता के पड़ोसी गुड्डु शर्मा के रूप में हुई है, जिसने खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची का मंगलवार को उसके घर पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई और आरोपी को मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज में सुबह-सुबह वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुए कातिल

पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ दीक्षित ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि बच्ची के पिता ने गुड्डू शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान अपना अपराध कथित तौर पर स्वीकार किया और पुलिस से कहा कि उसे अपने कृत्य पर पछतावा है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम आरोपी के गांव के प्रधान ने स्थानीय लोगों को कथित तौर पर एकत्र कर दावा किया कि आरोपी निर्दोष है। इसके बाद लोगों का यह समूह पुलिस चौकी पहुंचा और उसने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे अपनी शिकायतें दे सकते हैं और मामले की जांच की जाएगी लेकिन प्रदर्शनकारी कथित तौर पर नहीं माने।

ये भी पढ़ें:- चंदौली के स्कूल में खूनी खेल: समर क्लास के दौरान छात्र ने सहपाठी के सीने में घोंपा चाकू, मौत

दीक्षित ने कहा कि बाद में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया और पुलिस वाहनों को पलटने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान शोभित कुमार के साथ बलराम, बसंत, राजेंद्र, मोहित और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बसंत, राजेंद्र और मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!