'हफ्तेभर में आरोपियों का एनकाउंटर करो, नहीं तो CM ऑफिस के सामने करेंगे आत्मदाह', विनीत राय की हत्या पर पिता की चेतावनी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jun, 2026 11:17 AM

ghazipur news vineet rai s family threatens police with self immolation

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में होटल संचालक और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के बाद परिवार ने पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है। आलोक राय ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपी मुठभेड़ में ढेर नहीं हुए तो वे परिवार समेत...

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में होटल संचालक और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के बाद परिवार ने पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है। आलोक राय ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपी मुठभेड़ में ढेर नहीं हुए तो वे परिवार समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे। न्याय मिलने तक परिवार विनीत का तेरहवीं संस्कार भी नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें:- घर में अकेली थी व्यापारी की पत्नी... फोन नहीं उठाने पर पहुंचा पति तो खून से लथपथ मिली लाश, लूट के विरोध पर मर्डर की आशंका

गौरतलब है कि विनीत राय की शुक्रवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय और अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस की 4 टीमें बिहार और आसपास के जिलों में दबिश दे रही हैं। अब तक 8 संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आलोक राय ने आरोप लगाया कि कटरा गैंग को कुछ पुलिसकर्मियों का संरक्षण मिलता रहा, जिसके कारण अपराध जारी रहे। उन्होंने गोरा बाजार चौकी प्रभारी एवं पूर्व सर्विलांस प्रभारी शिवाकांत मिश्रा पर शंकर पांडेय से करीबी संबंध का भी आरोप लगाया। एडीजी पीयूष मोडिर्या और डीआईजी वैभव कृष्ण ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

ये भी पढ़ें:- UP में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम: ISI और पाक गैंगस्टर का गुर्गा मोहम्मद शेख गिरफ्तार, महिला नेता की हत्या का मिला था टास्क

इस मामले को लेकर गाजीपुर में इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय गिरोहों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कटरा गैंग जैसे समूह वॉट्सएप और इंटरनेट मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़कर संगठित होते हैं। वहीं परिवार से मिलने पहुचे भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। धर्मेंद्र ने कहा कि परिवार का कहना है कि घटना से पहले ही उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को इस गैंग के बारे में अवगत करा दिया था, बावजूद इसके उच्चाधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई न होना निराशाजनक है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। इस मामले को हम लखनऊ में भी उच्चाधिकारियों के सामने उठाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!