टैंकर की टक्कर, सड़क पर बिखरीं लाशें और अस्पताल में मां ने भी तोड़ा दम... UP में एक ही झटके में उजड़ गया पूरा परिवार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 02:06 PM

3 people including a couple on a motorcycle died after being hit by a tanker

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7 बजे....

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7 बजे रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही निर्भया ग्राम के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि कप्तानगंज की ओर से आ रही मोटरसाइकिल की नेबुआ की तरफ से आ रहे टैंकर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें:- ड्यूटी पर जा रहा था पिता, बेटे ने बीच रास्ते में रुकवाई बाइक और फिर... कौशांबी में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत!

पुलिस के अनुसार, हादसे में मोटरसाइकिल सवार रामलखन मद्धेशिया (38) और उनके बेटे रौनक मद्धेशिया (11) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रामलखन की पत्नी शशिकला (35) और बेटी लाडो (14) को इलाज के लिए कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शशिकला को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- एक साथ उठीं घर के 3 बुजुर्गों की अर्थियां, अपनों ने ही जताया इस शख्स पर शक...वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल लाडो को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खड्डा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!