UP में बड़ी सुरक्षा चूक: RSS प्रमुख मोहन भागवत की शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव... सुरक्षित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 06:30 AM

stone hurled at shatabdi express coach rss chief was on board

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के समीप पेमेश्वरगेट पुल के पास गुरुवार की शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस में...

Firozabad News: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के समीप पेमेश्वरगेट पुल के पास गुरुवार की शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। भागवत सुरक्षित हैं। यह घटना इटावा टूंडला रेल खंड पर हुई।

अफसरों सहित भारी पुलिस बल ने खंगाले CCTV, जांच शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक, शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पर शाम 7:45 बजे पत्थर फेंके जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल झा, पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह ई1 कोच में सवार थे। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!