तेज रफ्तार बनी काल! हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर में घुसी, पति-पत्नी और भांजी की मौत, 3 घायल; कई किमी तक घसीटती रही WagonR

Edited By Purnima Singh,Updated: 16 Jun, 2026 12:42 PM

three people including a couple killed in accident

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार सुबह सीतापुर-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने की दुर्घटना में पति-पत्नी और उनकी भतीजी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार...

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार सुबह सीतापुर-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने की दुर्घटना में पति-पत्नी और उनकी भतीजी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

मैगलंगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान विमल सिंह (40), उनकी पत्नी वंदना सिंह (30) और भतीजी अलीक्षा वर्मा (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी सुलतानपुर के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, हादसे में विमल सिंह के बेटे वीर पटेल, बेटी रूबी और साले आयुष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि परिवार के सदस्य हरिद्वार से सुलतानपुर लौट रहे थे कि इसी दौरान मैगलंगंज क्षेत्र में उनकी कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : फेमस YouTuber की बेरहमी से हत्या, साले ने ही दोस्तों संग खंजर से काट डाला, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम 

YouTuber Masood Chandi: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या ने सनसनी फैला दी है। गोलकोंडा इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय यूट्यूबर और इलेक्ट्रिशियन शेख महबूब, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘चांदी मसूद’ के नाम से जाना जाता था, की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साले और उसके दो साथियों को मुख्य आरोपी बताया है.. पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!