बुलंदशहर में तालिबानी सजा! प्रेमिका के पति और घरवालों ने मिलकर आशिक को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 10:54 AM

a young man who went to meet his girlfriend was beaten to death

बुलंदशहर जिले के एक गांव में कथित तौर पर अपनी महिला मित्र से मिलने गए एक युवक की महिला के पति और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बीबी नगर थाना क्षेत्र के चित्सौना अलीपुर गांव की और मृतक की पहचान...

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के एक गांव में कथित तौर पर अपनी महिला मित्र से मिलने गए एक युवक की महिला के पति और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बीबी नगर थाना क्षेत्र के चित्सौना अलीपुर गांव की और मृतक की पहचान अवधेश (35) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:- रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात! बेंगलुरु से लौटे भाई को बारात के बहाने ले गया चचेरा भाई, ईंट-भट्ठे पर शराब पिलाई और फिर...

मिली जानकारी के मुताबिक, स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन ने बताया कि सोमवार को इस घटना की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, 14 जून को अवधेश अपनी महिला मित्र से मिलने चित्सौना अलीपुर गांव गया था। दोनों को बातचीत करते महिला के पति ने देख लिया, जिसके बाद विवाद हो गया। उसने बताया कि आरोप है कि महिला के पति और उसके परिजनों ने अवधेश के साथ जमकर मारपीट की।

ये भी पढ़ें:- बीमारी ठीक करने के बहाने ओझा ने किया था रे/प, भाई भी था साजिश में शामिल... 9 साल पुराने केस में मिली ऐसी खौफनाक सजा

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि अवधेश के परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अवधेश के साथ मारपीट की गई और उसे जहरीला पदार्थ भी दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रामकरन ने बताया कि मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!