CCTV फुटेज ने खोला राज, बहन से प्यार करने वाले कुश ने दोस्तों संग मिलकर भाई के सिर में दाग दी गोली

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 03:00 PM

a young man along with his friends shot and killed his girlfriend s brother

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात उस समय हुई, जब बारादरी थानाक्षेत्र के गोसाईं गौटिया गांव...

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात उस समय हुई, जब बारादरी थानाक्षेत्र के गोसाईं गौटिया गांव में रहने वाला अर्जुन (21) डेलापीर स्थित एक बारात घर में डीजे बजाने का अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था कि तभी घात लगाए लोगों ने उसे घेर लिया और एक ने उसके सिर में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पाया कि अर्जुन की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:- टैंकर की टक्कर, सड़क पर बिखरीं लाशें और अस्पताल में मां ने भी तोड़ा दम... UP में एक ही झटके में उजड़ गया पूरा परिवार

पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में 4 लोग दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि इन 4 लोगों में अर्जुन के अलावा 3 आरोपी कुश, अर्पित और कपिल की पहचान हो गई है जबकि एक आरोपी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि अर्जुन की बहन और 22 वर्षीय कुश के बीच प्रेम प्रसंग थास जिसे लेकर अर्जुन और कुश के बीच विवाद था। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुश अपने दोस्त अर्पित मौर्य और कपिल के साथ अर्जुन के पास गया, जहां कहासुनी के दौरान अर्जुन के सिर में गोली मार कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:- ड्यूटी पर जा रहा था पिता, बेटे ने बीच रास्ते में रुकवाई बाइक और फिर... कौशांबी में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत

अधिकारी ने बताया कि अर्जुन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन के पिता राकेश मौर्य ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुश ने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने मामले में 4 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!