रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात! बेंगलुरु से लौटे भाई को बारात के बहाने ले गया चचेरा भाई, ईंट-भट्ठे पर शराब पिलाई और फिर...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 09:11 AM

youth murdered on suspicion of illicit relationship 4 arrested including cousin

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक की उसके चचेरे भाई और अन्य साथियों द्वारा कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मृतक के...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक की उसके चचेरे भाई और अन्य साथियों द्वारा कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मृतक के चचेरे भाई सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बनगांवा गांव निवासी विजय पाल (28) बेंगलुरु में पेंटर का काम करता था और लगभग एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था।

ये भी पढ़ें:- बीमारी ठीक करने के बहाने ओझा ने किया था रे/प, भाई भी था साजिश में शामिल... 9 साल पुराने केस में मिली ऐसी खौफनाक सजा

पुलिस ने बताया कि रविवार रात गांव में एक बारात निकल रही थी। इसी दौरान विजय का चचेरा भाई विनय उसके पास आया और उसे समारोह में साथ चलने के लिए कहा। परिजनों के अनुसार, विनय और उसके साथी विजय को गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसे शराब पिलाई और बाद में चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:- रास्ते में रोककर नाबालिग से की थी हैवानियत... अब बलिया कोर्ट ने उन 5 दोषियों के साथ जो किया, वो मिसाल बन गई!

पुलिस के मुताबिक, कई बार चाकू लगने के बावजूद विजय किसी तरह वहां से भागकर निकटवर्ती सड़क तक पहुंच गया और शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह विनय की मौसी से विजय की लगातार बातचीत थी, जिसे लेकर आरोपियों को दोनों के बीच कथित अवैध संबंध होने का संदेह था।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर में रक्षक ही बना भक्षक: जिसके साथ खाई थी जीने-मरने की कसमें, उसी ने लाइसेंसी बंदूक से कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, विनय और उसकी मौसी का बेटा इस बातचीत से परिचित थे और उन्होंने कथित तौर पर विजय की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) योगेंद्र सिंह ने बताया कि विनय, उसकी मौसी के बेटे सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!