कसाई बना पिता: मामूली विवाद में 19 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, बचाने आई पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Jun, 2026 02:11 PM

19 year old girl hacked with an axe over a minor dispute

जिले के सोफीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई अपनी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार देर शाम (फिरोजाबाद जिले के) बसई मोहम्मदपुर थाने के सोफीपुर...

Firozabad News: जिले के सोफीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई अपनी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार देर शाम (फिरोजाबाद जिले के) बसई मोहम्मदपुर थाने के सोफीपुर गांव की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार चौधरी ने सोमवार को बताया कि रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सोफीपुर गांव की नीलकंठ कॉलोनी में एक लड़की की हत्या कर दी गई है जिसके बाद पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें:- उन्नाव साधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल ढेर, लाउडस्पीकर विवाद में की थी हत्या... 1 लाख का था इनामी

चौधरी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि राकेश राठौड़ ने मामूली विवाद के बाद अपनी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब उसकी पत्नी पुष्पा देवी (48) अपनी बेटी को बचाने आई तो उस पर भी राकेश ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने आरोपी पिता राकेश राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!