Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Jun, 2026 01:01 PM

बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (यातायात) सौरभ सिंह ने बताया कि रविवार रात तीनों युवक एक ही...
Banda News : बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (यातायात) सौरभ सिंह ने बताया कि रविवार रात तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे तभी बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के निकट उनकी मोटरसाइकिल आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में बिसंडा थाना क्षेत्र के निवासी संजय (30) और रामबाबू पटेल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद रैकवार (35) ने सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सिंह ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : UP में डबल मर्डर से सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने पहले पत्नी के सीने में उतार दी गोली, फिर खुद को भी किया शूट, जानिए पूरा मामला
Firozabad News : फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पूर्व विधायक के बेटे ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर गोली मारने के बाद खुद की भी जान ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल पत्नी को शिकोहाबाद अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह घटना सुभाष तिराहे के पास की है.. पढ़ें पूरी खबर ...