पड़ोसी की घिनौनी करतूत: 14 साल के लड़के ने ढाई साल की मासूम से की हैवानियत, FIR दर्ज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Aug, 2026 01:03 PM

minor accused of molesting two and a half year old girl

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर पर ढाई साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में दर्ज...

Ballia News: बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर पर ढाई साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अपराह्न साढ़े 3 बजे बच्ची अपने घर के समीप खेल रही थी तभी उसका पड़ोसी किशोर उसे बहला-फुसला कर एक निर्जन स्थान पर ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें:- दोस्त ही बने जान के दुश्मन: अवैध संबंधों के शक में युवक को दी दर्दनाक मौ/त, पुलिस ने 48 घंटे में खोला राज

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के अलावा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!