'व्यर्थ बयानबाजी से बचें अखिलेश... राम भक्त देंगे मुंहतोड़ जवाब', सपा प्रमुख पर बरसे Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jul, 2026 02:37 PM

keshav maurya s advice to akhilesh on ram mandir dispute

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर उन्हें अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए, वरना राम भक्त और राष्ट्रभक्त जनता मुंहतोड़ जवाब देगी ...

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर उन्हें अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए, वरना राम भक्त और राष्ट्रभक्त जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

SIT जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का किया जिक्र
श्री मौर्य ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर रही है, प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और आरोपी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बावजूद इस मामले पर अनर्गल बयान देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, "यदि अखिलेश यादव इस प्रकार की बयानबाजी जारी रखते हैं तो उन्हें इसका जवाब राम भक्त और राष्ट्रभक्त जनता देगी।"

2027 चुनाव को लेकर भाजपा का दावा
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात तथा तीसरे मोर्चे की अटकलों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मोर्चे से भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा वर्तमान भी है और भविष्य भी।

भाजपा सरकार के कार्यों का किया उल्लेख
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। कर्नाटक सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक तुष्टिकरण की राजनीति की और अयोध्या, मथुरा तथा काशी से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होने दिया।

राम मंदिर, धारा 370 और काशी कॉरिडोर का किया जिक्र
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया और काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास कर भव्य कॉरिडोर का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों पर न्यायालय में सुनवाई चल रही है, उनमें उन्हें न्यायपालिका से पूरा विश्वास और उम्मीद है। उन्होंने कहा, "विजय सत्य की होगी, राम भक्तों की होगी और कृष्ण भक्तों की होगी।"

राज्यपाल के बयान पर टिप्पणी से किया परहेज
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बेटियों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महामहिम राज्यपाल हम सभी की संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका अनुभव और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है तथा उनके सुझावों को सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!