वाराणसी एयरपोर्ट पर DRI और कस्टम का बड़ा एक्शन: बैंकॉक से आए 2 तस्कर गिरफ्तार, ₹20 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 May, 2026 02:33 PM

hydroponic marijuana worth over rs 20 crore seized at varanasi airport

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीते शनिवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 20 किलो हाइड्रोपोनिक...

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीते शनिवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 20 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी शहनाज और यूसुफ के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ें:- मेरठ में मासूम से कुकर्म पर Police का बड़ा एक्शन: पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, 14 घंटे के भीतर पकड़ा गया 16 वर्षीय आरोपी

सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स -215 से बैंकॉक से शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचे इन दोनों यात्रियों के सामान की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। यात्रियों के चेहरे पर बेचैनी देखी गई। तलाशी लेने पर उनके बैगों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों वाराणसी में किसी व्यक्ति को गांजे की खेप सौंपने के बाद मुंबई जाने की तैयारी में थे। 

ये भी पढ़ें:- तेरहवीं का बचा हुआ खाना बना काल: Mathura की गौशाला में 10 गायों की दर्दनाक मौत, 20 की बिगड़ी हालत

अधिकारियों के मुताबिक, बरामद 20 किलो हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों किस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के लिए काम कर रहे थे, भारत में उनका नेटवर्क कहां-कहां फैला है। दोनों के कॉल डिटेल्स और पुरानी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!