तेरहवीं का बचा हुआ खाना बना काल: Mathura की गौशाला में 10 गायों की दर्दनाक मौत, 20 की बिगड़ी हालत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 May, 2026 08:43 AM

10 cows die in mathura after eating leftover food from a teerhvi ceremony

मथुरा के एक गांव में ग्राम प्रधान की तेरहवीं कार्यक्रम का बचा हुआ खाना खाने के बाद शनिवार को एक गौशाला में 10 गायों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएन शुक्ला ने बताया कि तेरहवीं के बाद बड़ी मात्रा...

Mathura News: मथुरा के एक गांव में ग्राम प्रधान की तेरहवीं कार्यक्रम का बचा हुआ खाना खाने के बाद शनिवार को एक गौशाला में 10 गायों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएन शुक्ला ने बताया कि तेरहवीं के बाद बड़ी मात्रा में भोजन बच गया था, जिसे 22 मई को गौशाला के जानवरों को दिया गया था।

एसिडोसिस की चपेट में आईं 30 गायें, डॉक्टरों ने 20 को सुरक्षित बचाया
शुक्ला ने कहा कि बचा हुआ खाना खाने के बाद कुल 30 गायें एसिडोसिस (शरीर के तरल पदार्थों में एसिड की अधिकता से जुड़ी एक चिकित्सीय स्थिति) के कारण बीमार पड़ गईं। 10 गायों की मौत हो गई। डॉक्टर अन्य 20 गायों को बचाने में कामयाब रहे, जो अब ठीक हैं। यह घटना रिफाइनरी पुलिस थाने के तहत आने वाले भैसा गांव में हुई।

10 पशु चिकित्सकों की टीम जुटी, पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए भेजे नमूने
अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान की तेरहवीं 20 मई को थी, जिसके बाद बड़ी मात्रा में बचे हुए खाने को 22 मई को गौशाला में पशुओं को दिया गया। शुक्ला ने कहा कि 10 पशु चिकित्सकों की एक टीम को गायों के उपचार में लगाया गया और उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान, मथुरा के विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि गायों का पोस्टमार्टम किया गया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!