Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Jul, 2026 08:10 AM

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते रविवार को लखनऊ में अमौसी हवाई अड्डे पर बम रखे होने की झूठी सूचना देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की रात करीब पौने 12 बजे एक व्यक्ति ने अमौसी हवाई अड्डे पर बम...
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते रविवार को लखनऊ में अमौसी हवाई अड्डे पर बम रखे होने की झूठी सूचना देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की रात करीब पौने 12 बजे एक व्यक्ति ने अमौसी हवाई अड्डे पर बम होने की सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने हवाई अड्डे की गहन तलाशी ली लेकिन वहां कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि फोन करने वाले ने झूठी सूचना देकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह किया था।
ये भी पढ़ें:- नाले में फिसला 2 साल के मासूम का पैर, बचाने को तड़पकर मां ने भी लगा दी छलांग, लेकिन...
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इसके बाद उपनिरीक्षक नीशू चौधरी की तहरीर पर सरोजनीनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, फोन करने वाले की जगह का पता लगाकर रविवार को उसे दरोगा खेड़ा क्षेत्र में किसान पथ से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी श्याम सुंदर ने बताया कि उसे शराब पीने की लत है और 24 जुलाई को नशे की हालत में उसने बम होने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी 11वीं तक पढ़ा है और एक चमड़ा फैक्टरी में मजदूरी करता है।