Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 हजारी गो-तस्कर यामीन गिरफ्तार... पैर में लगी गोली, दर्ज हैं 11 मुकदमे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 May, 2026 10:56 AM

cow smuggler carrying a reward of 25 000 arrested after encounter

मेरठ जिले में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी गो-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया जिसकी पहचान थाना किठौर...

Meerut News: मेरठ जिले में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी गो-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया जिसकी पहचान थाना किठौर क्षेत्र के ग्राम कायस्थ बड्ढा निवासी यामीन उर्फ टुचा (42) के रूप में हुई है। उसने बताया कि 14-15 अप्रैल की रात पचगांव पट्टी अमर सिंह के गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद भावनपुर थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

ये भी पढ़ें:- दरिंदगी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, सरेआम आरोपी को छुड़ा ले गए परिजन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मेदपुर बाईपास पर वाहनों की जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि वांछित आरोपी यामीन आवारा गोवंश की रेकी करते हुए वहां आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर गया। 

ये भी पढ़ें:- सिरफिरे की हैवानियत: शादी से इनकार करने पर सोते हुए परिवार पर फेंका तेजाब, पति-पत्नी और 2 बच्चे झुलसे

उसने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने भावनपुर क्षेत्र में पहले हुई गोवध की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किए गए हैं। उसने बताया कि आरोपी के खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों में गोवध, अवैध हथियार रखने, चोरी और आबकारी अधिनियम समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!