सिरफिरे की हैवानियत: शादी से इनकार करने पर सोते हुए परिवार पर फेंका तेजाब, पति-पत्नी और 2 बच्चे झुलसे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 May, 2026 08:26 AM

acid was thrown on a woman her husband and two children in bareilly

बरेली के शेरगढ़ इलाके में एक महिला, उसका पति और उनके 2 बच्चे उस समय घायल हो गए जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर सोते समय तेजाब फेंक दिया । पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार तड़के शेरगढ़ इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि परिवार गर्मी...

Bareilly News: बरेली के शेरगढ़ इलाके में एक महिला, उसका पति और उनके 2 बच्चे उस समय घायल हो गए जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर सोते समय तेजाब फेंक दिया । पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार तड़के शेरगढ़ इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि परिवार गर्मी के कारण अपने घर के बरामदे में सो रहा था तभी आरोपी कथित तौर पर छत से अंदर आया और मच्छरदानी के माध्यम से उन पर तरल पदार्थ फेंक दिया। 

ये भी पढ़ें:- स्कूल की शर्मनाक करतूत: 3 साल की मासूम ने की उल्टी, तो मां से साफ करवाया फर्श... ABVP के हंगामे के बाद मांगी माफी

मीरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शेरगढ़ पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि एक परिवार के 4 सदस्यों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से वे झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी, जिसकी पहचान उमेश कश्यप के रूप में हुई है, कथित तौर पर खुद शादीशुदा होने के बावजूद लक्ष्मी देवी से शादी करना चाहता था। 

ये भी पढ़ें:- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

अधिकारी ने कहा कि शादी से इनकार करने पर, उमेश कश्यप ने कथित तौर पर लक्ष्मी देवी के परिवार पर एक ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश की। इस प्रयास में, कुछ छींटे परिवार के 4 सदस्यों पर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को शेरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनमें से एक को बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!