Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Aug, 2026 02:17 PM

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर ने झांसी जेल में बंद उसके बड़े भाई अली अहमद को झकझोर कर रख दिया है। जेल सूत्रों की मानें तो जैसे ही अली को छोटे भाई की मौत की सूचना मिली, वह बैरक में ही फूट-फूटकर....
Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर ने झांसी जेल में बंद उसके बड़े भाई अली अहमद को झकझोर कर रख दिया है। जेल सूत्रों की मानें तो जैसे ही अली को छोटे भाई की मौत की सूचना मिली, वह बैरक में ही फूट-फूटकर रो पड़ा। जेलकर्मियों ने उसे काफी संभालने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक उसके आंसू नहीं थमे।
खबर मिलने के बाद से ही अली गहरे सदमे में है। उसने दोपहर का खाना पूरी तरह छोड़ दिया और शाम को जब बैरक में भोजन भेजा गया, तो उसने खाने से साफ इनकार कर दिया। पूरी रात वह गुमसुम बैठा रहा और सिसकियां लेते हुए करवटें बदलता रहा।
ये भी पढ़ें:- अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की अंतिम यात्रा आज: पुलिस पहरे में आएंगे अली-उमर, पिता के पास खोदी गई कब्र
अली और अबान के बीच बेहद गहरा जुड़ाव था। अक्टूबर 2025 में जब अली को प्रयागराज की नैनी जेल से स्थानांतरित कर झांसी भेजा गया था, तब से अबान लगातार उससे मिलने आता था। जेल के रिकॉर्ड के मुताबिक, बीते 10 महीनों के भीतर अबान करीब 50 बार अपने भाई से मिलने झांसी जेल पहुंचा था।
बीते दिन भी अबान अपने दोस्तों के साथ क्रेटा कार में सवार होकर अली से मिलने ही झांसी आ रहा था। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार जैद, उमर और अहजान गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें:- अतीक के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़: छोटे बेटे अबान की मौ/त, जनाजे के लिए अली-उमर को मिली पैरोल
इस वक्त अतीक के परिवार में मातम पसरा है। अबान के जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक की रस्मों में शामिल कराने के लिए झांसी जेल में बंद अली और लखनऊ जेल में निरुद्ध उसके बड़े भाई उमर को पैरोल पर प्रयागराज लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों भाइयों को देर रात तक प्रयागराज पहुंचाया जा सकता है।