Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Aug, 2026 08:39 AM

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कथित ऑनर किलिंग का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले एक पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी ही 18 वर्षीय अविवाहित और कथित तौर पर गर्भवती बेटी की हत्या....
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कथित ऑनर किलिंग का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले एक पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी ही 18 वर्षीय अविवाहित और कथित तौर पर गर्भवती बेटी की हत्या कर दी। आरोप है कि पिता उसे दवा दिलाने के बहाने आगरा के बासौनी क्षेत्र लाया और चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। दिल को झकझोर देने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी पिता ने नदी में बहते शव के पैर भी छुए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता लखपत ने खुद दिल्ली के तिगड़ी थाने पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को परिजनों के बयानों पर शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपने दामाद के साथ मिलकर 29 जुलाई को बेटी को आगरा लाया था और वहीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें:- Airport से 799 में खरीदे 400 ग्राम लड्डू: पैकेट खोलते ही निकला कुछ ऐसा... यात्री ने X पर फोटो शेयर कर पूछा- ये क्या है?
बताया जा रहा है कि सच सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और उसके दामाद को साथ लेकर आगरा के बासौनी पहुंची। पुलिस और पीएसी के गोताखोर चंबल नदी में युवती के शव की तलाश में जुटे हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और नदी के घने बीहड़ी इलाके के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 5 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करके ही मौके तक पहुंचा जा पा रहा है।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, क्योंकि आगरा में 24 घंटे के भीतर कथित ऑनर किलिंग का यह दूसरा मामला है। इस मामले पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि चूंकि मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज है, इसलिए आधिकारिक जानकारी वहीं से साझा की जाएगी ताकि जांच प्रभावित न हो।