Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Aug, 2026 08:07 AM

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को परोसे जा रहे खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एयरपोर्ट परिसर से 799 रुपए में खरीदे गए 400 ग्राम बूंदी के लड्डू में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री ने खराब...
Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को परोसे जा रहे खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एयरपोर्ट परिसर से 799 रुपए में खरीदे गए 400 ग्राम बूंदी के लड्डू में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री ने खराब मिठाई की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर करते हुए संबंधित दुकान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपने पैसों के रिफंड की मांग की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री ने एयरपोर्ट स्थित लाल स्वीट्स के आउटलेट से दोपहर करीब 2 बजे मिठाई का यह पैकेट खरीदा था। पैकेट खोलने पर जब उसमें फफूंदी दिखाई दी, तो यात्री ने तुरंत इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर दर्ज कराई। अपनी पोस्ट में उसने खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI), यूपी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को टैग करते हुए सवाल उठाया कि क्या ऐसे विक्रेताओं पर सख्त एक्शन लिया जाएगा?
ये भी पढ़ें:- 21 साल की शादी और 5 बच्चे: रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर पति ने शिव मंदिर में जो किया वो....
हैरान करने वाली बात यह है कि पैकेट पर लिखी जानकारी के मुताबिक मिठाई की पैकिंग 6 जून 2026 की थी, जबकि इसकी एक्सपायरी डेट 6 अगस्त 2026 दर्ज थी। यानी निर्धारित इस्तेमाल की तारीख खत्म होने से पहले ही मिठाई पूरी तरह खराब हो चुकी थी। इस घटना ने एयरपोर्ट जैसे हाई-प्रोफाइल स्थानों पर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के रखरखाव और उनके निरीक्षण पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन हरकत में आया। अथॉरिटी ने यात्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। प्रबंधन ने शिकायतकर्ता से उनके संपर्क विवरण मांगे हैं ताकि संबंधित टीम मामले में आगे की सहायता प्रदान कर सके। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि संबंधित आउटलेट के खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई हुई है या मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल प्रशासनिक कदम और यात्री को मिलने वाले रिफंड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।