Agra News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर दिया दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम, किशोर की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 May, 2024 08:12 AM

agra news teenager shot dead accused absconding

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना खेरागढ़ अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वारदात की वजह मुकदमा वापसी के लिए दबाव....

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना खेरागढ़ अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वारदात की वजह मुकदमा वापसी के लिए दबाव माना जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

किशोर की गोली मारकर हत्या
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव रसूलपुर निवासी रामप्रकाश का पुत्र सूरज शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे घर के पीछे खेत में गया था। कुछ ही देर बाद गोली की आवाज के साथ सूरज की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां वह खून से लथपथ पड़ा था। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गये। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त इमरान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि परिवार की महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाबत रामप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते साल दर्ज इस मामले में गांव के दो लोगों को नामजद किया गया था।

आरोपी पीड़ित परिवार पर मामला वापस लेने का बना रहे थे दबाव
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ित परिवार पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इस मामले में सूरज भी गवाह था। हत्या को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने बताया कि किशोर की हत्या के पीछे रंजिश बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीम हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!