दादा सड़क किनारे करने लगे टॉयलेट, 5 साल की बच्ची को अकेला देख किया अगवा, फिर बनाया हवस का शिकार; मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Jun, 2026 12:29 PM

accused arrested for raping a five year old girl in ballia

बलिया जिले के बांसडीह रोड थानाक्षेत्र में पुलिस ने अपने दादा के साथ घर जा रही पांच साल की एक बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने को लेकर 29 वर्षीय एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी ...

Baliya News : बलिया जिले के बांसडीह रोड थानाक्षेत्र में पुलिस ने अपने दादा के साथ घर जा रही पांच साल की एक बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने को लेकर 29 वर्षीय एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पांच साल की यह बच्ची किसी अन्य रिश्तेदार के घर से अपने दादा के साथ मोटरसाइकिल से 11 जून की रात अपने गांव लौट रही थी, तभी बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में बांसडीह रोड तिराहे के आगे कोल्ड स्टोर के पास उसके बाबा शौच के लिए गये। 

पुलिस के अनुसार उसी बीच, एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आया और लड़की को गाड़ी पर बैठाकर चला गया। पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता की अपहरण के आरोप से सम्बन्धित धारा 137(2) एवं 87 में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को बच्ची को मुक्त कराया तथा उसकी मेडिकल जांच करायी। सिंह के अनुसार मेडिकल जांच में बच्ची के साथ बलात्कार करने का तथ्य सामने आया। 

उन्होंने बताया कि बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार के आरोप से सम्बन्धित धारा 65(2) एवं बाल लैंगिक अपराध संरक्षण संरक्षण (पॉक्सो अधिनियम) की सुसंगत धारा भी लगायी गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी चंदन कुमार शाह (29) को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है । उन्होंने बताया कि आरोपी विवाहित है और दो बच्चों का पिता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!