बेटी के प्यार में मां ने उठाया खौफनाक कदम, पति की कराई ह/त्या... श/व को लगाया ठिकाने

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Aug, 2026 07:29 PM

a mother took a horrific step out of love for her daughter got her husband murd

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला ने अपने पति को दूध में कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में महिला की बेटी और उसके कथित प्रेमी ने...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला ने अपने पति को दूध में कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में महिला की बेटी और उसके कथित प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने बताया कि हालांकि तीन दिन से लगातार तलाश के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका है

शव की तलाश में जुटी पुलिस 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बृहस्पतिवार रात से लगातार शव की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अक्रूर गांव के जंगल और यमुना नदी के किनारे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय वर्मा ने बताया कि राधा-कृष्ण वाटिका, जयसिंहपुरा निवासी रामबाबू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई मनोज सोनी (42) की पत्नी नैना ने अपनी छोटी बेटी भक्ति और उसके कथित प्रेमी विमल चौधरी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

शव को यमुना किनारे आरोपियों ने जलाया 
शिकायत में आरोप लगाया गया कि मनोज के शव को यमुना किनारे अक्रूर गांव के जंगल में जलाकर उसके अवशेष दफना दिए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर नदी का पानी पहुंच जाने और बारिश के कारण पहचान के निशान मिट जाने से शव की तलाश में परेशानी हो रही है। रामबाबू ने आरोप लगाया कि मनोज ने अपनी छोटी बेटी को उसके कथित प्रेमी के साथ देख लिया था और दोनों की नजदीकी का विरोध करता था। 

बेटे के प्रेम प्रसंग का पिता करता था विरोध 
बताया जा रहा है कि पिता बेटे के प्रेम प्रसंग से काफी नाराज था इसी कारण उसकी पत्नी, बेटी और उसके कथित प्रेमी ने कथित तौर पर साजिश रचकर हत्या कर दी। भाई के आरोप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

आरोपी पत्नी, बेटी और कथित प्रेमी से पूछताछ में जुटी पुलिस 
पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर 11 जुलाई को मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी, बेटी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बयानों के आधार पर पिछले तीन दिनों से जंगल में विभिन्न स्थानों पर खुदाई कर शव की तलाश की जा रही है लेकिन बारिश के कारण सही स्थान का पता लगाने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने बताया कि मनोज के घर से यमुना किनारे तक करीब छह किलोमीटर के दायरे में तलाश की जा रही है और शव बरामद होने के बाद ही घटना की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!