कमरे में बंद कर 2 सगी बहनों की बेरहमी से हत्या, पिता ने नाबालिग भाइयों संग मिलकर दी खौफनाक सजा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Jun, 2026 12:43 PM

a father with the help of two minor sons beat his daughters to death

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवराही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में बेटियों के प्रेम प्रंसग से नाराज पिता ने 2 नाबालिग बेटों की मदद से दोनों बेटियों को कथित रूप से लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने...

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवराही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में बेटियों के प्रेम प्रंसग से नाराज पिता ने 2 नाबालिग बेटों की मदद से दोनों बेटियों को कथित रूप से लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नाबालिग भाइयों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से पिता के अलावा अन्य परिजन और पड़ोसी घर से भाग गए हैं।

ये भी पढ़ें:- पैटीज खाते ही उड़ गए होश, अंदर चल रहे थे जिंदा कीड़े! अलीगढ़ के नामी आउटलेट पर FSDA का छापा

पुलिस के अनुसार सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा घाट के देवनारायण टोला निवासी रामप्रसाद मल्लाह की बेटियों लाली (20) और शीला (18) का गांव के 2 युवकों के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों बहनें उनके साथ पिछले साल घर से कही चली गई थीं। हालांकि करीब 6 माह पूर्व दोनों लौट आईं। बाद में गांव वालों की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद से वे अपने घर पर ही रह रही थीं।

ये भी पढ़ें:- हनीमून पर दुल्हन के साथ पहुंच गया पूरा ससुराल, प्राइवेसी टूटने से भड़की पत्नी... अब तलाक की नौबत!

पुलिस के मुताबिक रामप्रसाद ने सोमवार शाम अपने 14 और 12 साल के 2 बेटों की मदद से दोनों बेटियों को कमरे में बंदकर दिया और लाठी डंडे से इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पिता घर से भाग गया, जबकि दोनों बेटे घर पर ही थे। रात 8 बजे गांव के चौकीदार पिंटू यादव को कहीं से घटना की भनक लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों बहनों की खून से लथपथ लाश मिली।

ये भी पढ़ें:- UP बड़ा हादसा: घर में रात का खाना खाने के बाद 2 सगे मासूम भाई-बहन की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

देर रात अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, तमकुहीराज पुलिस क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और छानबीन की। फारेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि बेटियों के प्रेम प्रसंग और पूर्व में उनके अपने प्रेमियों के साथ घर से भाग जाने की घटना के बाद से रामप्रसाद दुखी था। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है।

ये भी पढ़ें:- इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला: युवक की 24 घंटे की पुलिस हिरासत अवैध, सरकार देगी ₹25,000 मुआवजा... दोषी दारोगा के वेतन से होगी वसूली

प्रथम दृष्टया जांच में पिता व 2 नाबालिग भाइयों के शामिल होने की बात सामने आई है। दोनों बहनों का अलग-अलग लड़कों से बात होती थी। पिता ने मना किया पर वे नहीं मानी तो इस वारदात को अंजाम दिया गया। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!