बिहार में खेसारी लाल यादव के लिए प्रचार करेंगे अखिलेश, कई चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Nov, 2025 09:17 AM

akhilesh yadav will campaign for khesari lal yadav in bihar and address several

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह बिहार में भोजपुरी फिल्म स्टार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और सरकार की कथित...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह बिहार में भोजपुरी फिल्म स्टार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और सरकार की कथित नाकामियों को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन पर तीखा हमला किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने फिल्म स्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन पर उनके निर्वाचन क्षेत्र की तुलना स्पेन से करने को लेकर भी निशाना साधा। यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन्हीं मुद्दों को हल करने में नाकाम रही है जिन्हें वह अब बिहार में उठा रही है। यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा,'' भाजपा जिन मुद्दों को उठा रही है। उसके लिए भाजपा की केन्द्र सरकार ने इतने वर्षों में क्या किया।

बिहार में कानून व्यवस्था खराब
बिहार में कानून व्यवस्था खराब है। हत्याएं हो रहीं है। चुनाव के दौरान हत्या हो गयी। यें घटनाएं बिहार में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। कानून व्यवस्था पर दूसरों से सवाल पूछने वालों की सरकार में क्या हो रहा है।'' उन्होंने गैंगस्टर से नेता बने दुलार चंद यादव की बृहस्पतिवार को पटना के पास हत्या का ज़िक्र करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा, “चुनाव के समय एक नेता की हत्या बिहार में राज्य और केंद्र दोनों सरकारों के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाती है। वहां हालात खराब हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है।

 बिहार में एक से पांच नवंबर तक प्रचार करेंगे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के एक बयान के मुताबिक, अखिलेश यादव बिहार में विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में एक से पांच नवंबर तक प्रचार करेंगे। यादव अपने पांच दिन के दौरे में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर जैसे कई जिले शामिल हैं। पार्टी ने कहा कि यादव का प्रचार एक नवंबर को पूर्णिया, मधुबनी और दरभंगा में जनसभा के साथ शुरू होगा तथा पांच नवंबर को भागलपुर में खत्म होगा। समाजवादी पार्टी विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है। सपा ने कहा कि यादव मतदाताओं से गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन करने की अपील करेंगे।

महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं
 यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी हालात अलग नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। देश में सबसे ज़्यादा महिलाएं और बेटियां उत्तर प्रदेश में असुरक्षित हैं। भाजपा संगठन के अंदर भी महिलाएं अब शोषण को लेकर अपने ही नेताओं से सवाल कर रही हैं।” कन्नौज के सांसद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों में दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार चरम पर हैं। यादव ने कहा कि (उप्र में)चाहे काकोरी हो या बलरामपुर की घटनाएं , दलितों और पिछड़े समुदायों को बेइज्जत किया जा रहा है। रवि किशन के गोरखपुर की तुलना स्पेन से करने वाले हालिया बयान पर मज़ाक उड़ाते हुए यादव ने मज़ाक में कहा, “उन्हें पहले यह पता लगाना चाहिए कि स्पेन दुनिया के नक्शे पर कहां है।

अब जनता को आसानी से गुमराह नहीं किया जा सकता
उन्होंने कहा, “कोई कहता है कि वह बनारस (वाराणसी) को क्योटो जैसा बना देंगे, लेकिन वह शहर की पुरानी गलियों को बिना कुछ नया बनाए तोड़ रहे हैं। वे लोगों को सही मुआवज़ा दिए बिना विरासत क्षेत्र को तोड़ रहे हैं। जो लोग क्योटो बनाने का दावा करते हैं, उन्हें पहले गूगल पर देखना चाहिए कि क्योटो असल में कैसा दिखता है।” यादव ने कहा कि आज लोगों को पहले की तरह आसानी से गुमराह नहीं किया जा सकता।

“दस साल पहले, आप लोगों को धोखा दे सकते थे, अब नहीं
उन्होंने कहा, “दस साल पहले, आप लोगों को धोखा दे सकते थे, लेकिन अब नहीं। आज, कोई भी गूगल या सोशल मीडिया पर तुरंत तथ्यों की जांच कर सकता है।” सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘ समाजवादी पार्टी की सरकार के समय उत्तर प्रदेश का बजट चार लाख करोड़ रुपये का था,लेकिन तब गरीबों का इलाज मुफ्त था। 108 और 102 एम्बूलेंस की व्यवस्था की गयी थी जो मरीजों को घर से अस्पताल ले जाती थी। भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा बर्बाद कर दिया। आज प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ रुपये का है। लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!