Loksabha Election 2019: एक नजर सासाराम लोकसभा सीट पर

Edited By Nitika,Updated: 17 May, 2019 02:24 PM

a look at sasaram loksabha elections

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होने हैं। इससे पहले छह चरणों में राज्य की 32 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं।

सासारामः लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होने हैं। इससे पहले छह चरणों में राज्य की 32 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। सातवें चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद लोकसभा सीट पर मतदान होने हैं। इस खबर में हम आपको सासाराम लोकसभा सीट के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक सासाराम लोकसभा सीट है। यह रोहतास जिले का मुख्यालय भी है। अफगान शासक शेरशाह सूरी का मकबरा यहीं पर है। शेरशाह द्वारा बनवाया गया देश का प्रसिद्ध ग्रैंड ट्रंक रोड इसी शहर से होकर गुजरती है। यहीं एक पहाड़ी पर गुफा में अशोक का लघु शिलालेख संख्या एक को उकेरा गया है। सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र का निवास स्थान भी यहीं पर है। इसकी पहचान पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम के नाम से भी होती है। जगजीवन राम 1952 से 1984 तक लगातार आठ बार यहां से सांसद चुने गए। साल 1952 में इस सीट का नाम शाहाबाद दक्षिण था लेकिन 1957 से इस सीट का नाम सासाराम कर दिया गया। आपको बता दें कि उस समय इस सीट पर दो उम्मीदवार चुने जाते थे। ऐसे में 1952 और 1957 में जगजीवन राम और राम सुभाग सिंह दो सांसद चुने गए। साल 1962 से इस सीट पर एक सांसद चुने गए।
PunjabKesari
साल 1962 से 1971 तक कांग्रेस के टिकट पर जगजीवन राम सांसद बने तो 1977 और 1980 में जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते लेकिन 1984 के चुनाव से पहले जगजीवन राम जनता पार्टी से अलग हो गए और इंडियन नेशनल कांग्रेस जगजीवन के नाम से पार्टी बनाई जिसके बाद 1984 में हुए चुनाव में सासाराम सीट से ही सांसद चुने गए। साल 1989 और 1991 में जनता दल के टिकट पर छेदी पासवान लगातार दो बार सांसद बने। इसके बाद 1996, 1998 और 1999 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुनि लाल सांसद बने तो 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार सांसद चुनी गईं। वहीं 2014 में मोदी लहर में यह सीट एक बार फिर से बीजेपी के खाते में गई और छेदी पासवान सांसद चुने गए। 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी ने छेदी पासवान पर ही दांव लगाया है तो महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार को एक बार फिर से मैदान में उतारा है।
PunjabKesari

जिला विधानसभा क्षेत्र
रोहतास सासाराम, चेनारी और करगहर
कैमूर मोहनिया, भभुआ और चैनपुर


साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो सासाराम लोकसभा की 6 विधानसभा सीटों में से 3 पर बीजेपी एक पर जेडीयू एक पर रालोसपा और एक पर राजद ने कब्जा जमाया था। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में सासाराम में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 71 हजार 935 है। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 28 हजार 122 महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 43 हजार 776 और ट्रांस जेंडर के कुल 37 मतदाता शामिल हैं।
PunjabKesari
एक नजर साल 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 
साल 2014 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के छेदी पासवान ने 3 लाख 66 हजार 87 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस की मीरा कुमार 3 लाख 2 हजार 760 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थीं जबकि JDU के कर्रा परासु रमैय्या को 93 हजार 310 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari
एक नजर साल 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 
साल 2009 की बात करें तो कांग्रेस की मीरा कुमार ने 1 लाख 92 हजार 213 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी तो वहीं BJP के मुनि लाल 1 लाख 49 हजार 259 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि RJD के ललन पासवान को 1 लाख 9 हजार 498 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
एक नजर साल 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 
साल 2004 की बात करें तो कांग्रेस की मीरा कुमार ने 4 लाख 16 हजार 673 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी तो वहीं BJP के मुनि लाल 1 लाख 58 हजार 411 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि BSP के मदन राम को 96 हजार 580 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!