गंगा के साफ हुए बिना यमुना निर्मल नहीं हो सकती: अमित शाह

Edited By ,Updated: 18 Feb, 2016 12:17 PM

articcan not clean up the ganga yamuna without clear amit shahle

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गंगा नदी की स्वच्छता पर बल देते हुए कहा है कि गंगा के स्वच्छ हुए बिना यमुना निर्मल नहीं हो सकती।

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गंगा नदी की स्वच्छता पर बल देते हुए कहा है कि गंगा के स्वच्छ हुए बिना यमुना निर्मल नहीं हो सकती। मथुरा के वात्सल्य ग्राम वृन्दावन में स्वामी परमानन्द वात्साल्यम का लोकार्पण करने के बाद कल देर शाम उन्होंने कहा कि यमुना की निर्मलता गंगा की निर्मलता में निहित है। मोदी सरकार ही यमुना को निर्मल करेगी। जब वह दुबारा जनादेश लेने के लिए ब्रज में आएंगे तो तब यमुना की वर्तमान दशा नहीं होगी। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार सभी नदियों को निर्मल करने के लिए संकल्पित है, लेकिन गंगा के निर्मल हुए बिना यमुना निर्मल नहीं हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मां ने कहा था कि आत्मा का कल्याण भागवत एवं कृष्ण की शरण में जाने से ही होगा। भागवत की शरण में जाने से सभी समस्या समाप्त होती है और कृष्ण की शरण में जाने से उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा ने  शाह का स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र देकर तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!