राज्यपाल ने बद्रीनाथ धाम मेें की पूजा-अर्चना, छात्रों को बांटे मोबाइल फोन

Edited By Nitika,Updated: 22 Sep, 2020 10:41 AM

the governor worshiped in badrinath dham

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्रीनारायण की पूजा-अर्चना करते हुए राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना की। साथ ही चमोली जिले के एक कार्यक्रम में अर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन वितरित किए।

 

चमोलीः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्रीनारायण की पूजा-अर्चना करते हुए राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना की। साथ ही चमोली जिले के एक कार्यक्रम में अर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन वितरित किए।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान बद्रीनाथ की स्तुति की। इस दौरान उनके पति प्रदीप कुमार मौर्य भी उनके साथ मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल ने अपने पति के साथ ब्रहम कपाल पहुंचकर पितरों का पिंडदान किया। मंदिर से लौटते समय राज्यपाल ने साकेत तिराहे पर स्थित दुकानों से पारम्परिक पूजा सामग्री की खरीदारी की।

बेबी रानी मौर्या ने इसके बाद बद्रीनाथ बस स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम मे चमोली जिले के कक्षा 9 से 12 तक के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी 70 छात्र-छात्राओं को वर्चुअल पढ़ाई के लिए 4जी स्मार्ट फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि देश दुनिया को जल्द कोरोना संकट से मुक्ति दिलाने के लिए मैंने भगवान बद्रीनाथ से प्रार्थना की है। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु की कामना भी की है। उन्होंने कहा कि इस कोविड संकट के दौर मे गरीब एवं मेधावी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में परेशानी न हो, इसके लिए होनहार बच्चों को 4जी स्मार्ट फोन दिए जा रहे है।

राज्यपाल ने बच्चों को स्मार्ट फोन एवं मास्क बांटते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने माणा गांववासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी गांववासियों को मास्क बांटे। गांव के प्रधान ने मौर्य को फूल माला एवं शॉल भेंट कर धन्यवाद दिया। उन्होंने माणा पास का घस्तौली तक भ्रमण कर सेना के अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ाया और बार्डर रोड निर्माण मे लगी बीआरओ के अच्छे कार्यो की खूब प्रशंसा की। राज्यपाल ने देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह से चारधाम यात्रा के विषय में जानकारी ली।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!