संतों में कोई नाराजगी नहीं, सभी के सहयोग से होगा दिव्य एवं भव्य कुंभ का आयोजनः CM रावत

Edited By Ramanjot,Updated: 04 Mar, 2021 10:27 AM

statement of cm trivendra singh rawat

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने एक दिवसीय दौरे में साधु संतों से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने सभी अखाड़ों के संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया है और कुंभ की व्यवस्थाओं के प्रति संतों...

हरिद्वारः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर संतों में कोई नाराजगी नहीं है और सभी के सहयोग से दिव्य एवं भव्य कुंभ का सफल आयोजन होगा। अपने एक दिवसीय दौरे में साधु संतों से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने सभी अखाड़ों के संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया है और कुंभ की व्यवस्थाओं के प्रति संतों में कोई नाराजगी नहीं है।

बैरागी अखाड़े के संतों की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरागी संतो की भूमि की समस्या है जबकि हरिद्वार में जमीन खाली पड़ी है जिसका उपयोग वे अस्थायी रूप से कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से दिव्य एवं भव्य कुम्भ का सफल आयोजन होगा। रावत ने अभी तक हुई कुंभ की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों तथा उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार मेले की व्यवस्था की जा रही है।

सीएम ने कहा कि पुल, सड़क और मेले से संबंधित सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और बाकी बचे काम भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। कोविड-19 के कारण हरिद्वार कुंभ की अवधि को कम करने को लेकर हरिद्वार के व्यापारियों की नाराजगी को भी उन्होंने दूर करने का प्रयास किया और कहा कि हरिद्वार का व्यापारी अकेला नहीं है, सरकार उनके साथ है। रावत ने कहा कि कोविड काल में जनजीवन को सुरक्षित रखने का हमारा प्रयास रहा है और इसके दृष्टिगत सभी को परेशानी हुई है जिसमें हरिद्वार के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘व्यापारी धैर्य रखें और सहयोग करें, ये दौर भी टल जाएगा।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!