सभी के मन से जुड़ी होती हैं प्रधानमंत्री के 'मन की बात'- मुख्यमंत्री

Edited By Nitika,Updated: 28 Sep, 2020 11:18 AM

statement of cm rawat

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात'' हम सभी के मन से जुड़ी होती है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात' हम सभी के मन से जुड़ी होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात में भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी बातें हमें प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी और शहीद भगत सिंह का स्मरण किया। निश्चित तौर पर गांधी जी के विचार आज ज्यादा प्रासंगिक हैं। इसी प्रकार देश के लिए भगतसिंह जैसा जज्बा हम सभी के दिलों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया। कृषि ने हमेशा अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। किसान और खेती जितना मजबूत होंगे, देश भी उतना ही मजबूत होगा।

कृषि विधेयक से किसानों को अपनी फसल अपनी मर्जी से बेचने की स्वतंत्रता मिली है। आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवार भारतीय समाज की विशेषता रहे हैं। हम बचपन से ही अपनी दादी-नानी से कहानियां सुनते रहे हैं। बदलते परिवेश में हमें अपनी इस अनमोल परम्परा को बचाए रखना है। बड़ों से सुनी कहानियां से अपनी अगली पीढ़ी को अवगत करवाएं। इससे घर परिवार में रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पारिवारिक मूल्यों में विश्वास बढ़ेगा। कोरोना महामारी को देखते हुए तमाम सावधानियां रखनी हैं। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!