Edited By Diksha kanojia,Updated: 29 May, 2022 01:47 PM

जानकारी के अनुसार हरियाणा में सोनीपत के जीवन नगर निवासी तिलकराज अपने पत्नी रिया, दो पुत्रियों डिम्पल और काम्या और दिल्ली संतनगर के एक परिचित कार्तिक के साथ कुछ दिन पहले नैनीताल के सैर पर आये थे। बताया जा रहा है कि आज सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान...
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल से वापस लौट रहे सोनीपत के पर्यटकों की कार शनिवार को गहरी खाई में गिरने से कार में सवार मां-बेटी की मौत हो गयी और अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार हरियाणा में सोनीपत के जीवन नगर निवासी तिलकराज अपने पत्नी रिया, दो पुत्रियों डिम्पल और काम्या और दिल्ली संतनगर के एक परिचित कार्तिक के साथ कुछ दिन पहले नैनीताल के सैर पर आये थे। बताया जा रहा है कि आज सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नैनीताल से 25 से 30 किमी दूर घटगड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
इस भीषण दुर्घटना में रिया और डिम्पल की मौत हो गयी जबकि अन्य तीन घायल हो गये। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुँची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी था।