2 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके चारधामों के दर्शन, लगातार बढ़ती जा रही भीड़

Edited By Nitika,Updated: 11 May, 2022 10:34 AM

more than 2 lakh devotees have visited chardham

हिमालय की पर्वत मालाओं वाले, देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड स्थित चार धामों के दर्शनों के लिए लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 7 दिनों में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों में कुल 2 लाख, 4 हजार, उन्नचास (2,04,049)...

 

देहरादूनः हिमालय की पर्वत मालाओं वाले, देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड स्थित चार धामों के दर्शनों के लिए लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 7 दिनों में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों में कुल 2 लाख, 4 हजार, उन्नचास (2,04,049) श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार अपराह्न बताया कि चारधाम यात्रा- 2022 सबसे पहले 3 मई को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से शुरू हुई। पहले दिन गंगोत्री धाम में 5,127 और यमुनोत्री में 4,172 भक्तों ने दर्शन किए। सोमवार शाम तक गंगोत्री में 49,215 और यमुनोत्री में 46,405 भक्त दर्शन कर चुके हैं। जबकि पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुले। जहां सोमवार शाम तक कुल 77,656 भक्तों ने दर्शन लाभ ग्रहण किया।

वहीं भगवान विष्णु के निर्वाण स्वरूप बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खोले गए, जहां पहले दिन 16,542 और अगले दिन 14,231 अर्थात कुल 30,773 भक्तों ने दर्शन प्राप्त किए हैं। इस तरह चारों धामों में सोमवार शाम तक कुल 2,04,049 भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!