देहरादून पहुंचने पर नवनियुक्त राज्यपाल का मंत्रियों ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया

Edited By Nitika,Updated: 15 Sep, 2021 12:57 PM

ministers welcomed the newly appointed governor

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह मंगलवार को देहरादून पहुंच गए। गुरमीत सिंह बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण ली।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह मंगलवार को देहरादून पहुंच गए। गुरमीत सिंह बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण ली।

गुरमीत सिंह मंगलवार अपराह्न वायु मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

वहीं इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी उपस्थित रहे। मनोनीत राज्यपाल लेज (सेनि) गुरमीत सिंह ने बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!