अल्मोड़ा में कार के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत, अन्य 4 गंभीर रूप से घायल

Edited By Nitika,Updated: 24 Jan, 2022 03:33 PM

driver dies after car falls into ditch

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

नैनीतालः उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार रात को द्वाराहाट से 10 किमी. दूर भासी-दौला-पाली सड़क पर नागार्जुन गांव के पास हुआ। बताया गया है कि चौड़ा गांव निवासी गिरीश बिष्ट, दीपक धमेड़ा, चंदन बिष्ट और गोपाल बिष्ट रात को स्विफ्ट कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे लेकिन घना कोहरा होने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कार चालक गिरीश बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 4 कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर भेजा गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!