अब BJP में शामिल हुए कांग्रेस विधायक राजकुमार, मुख्यमंत्री धामी और मदन कौशिक रहे मौजूद

Edited By Nitika,Updated: 12 Sep, 2021 01:22 PM

congress mla rajkumar joins bjp

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक फेरबदल शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियों में दल-बदल की राजनीति जारी है।

 

नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक फेरबदल शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियों में दल-बदल की राजनीति जारी है। वहीं अब उत्तराखंड में कांग्रेस के पूरोला से विधायक राजकुमार आज भाजपा में शामिल हुए।
PunjabKesari
पुरोला से उत्तराखंड कांग्रेस विधायक राजकुमार दिल्ली में पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
PunjabKesari

वहीं इस मौके पर पुरोला विधायक राजकुमार ने कहा कि भाजपा निचली जाति के लोगों को स्वतंत्र बनाने की दिशा में काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने आजादी के बाद से इन लोगों को सब्सिडी पर निर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी का शानदार काम देखकर आज पार्टी में आया हूं।
PunjabKesari
बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने भाजपा का दामन थाम लिया। वह उत्तराखंड की यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह विधानसभा में धनोल्टी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!